बाराबंकी
थाना बदोसराय पुलिस द्वारा 02 शातिर चोर गिरफ्तार व कब्जे से 07 अदद मोबाइल, 02 अदद गैस सिलेण्डर, 01 अदद तमंचा मय 01 अदद जिन्दा कारतूस बरामद

पुलिस अधीक्षक बाराबंकी द्वारा चोरों/ लुटेरों अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) एवं क्षेत्राधिकारी रामनगर के दिशा निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक बदोसराय के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा दिनांक 20.08.2019 को समय 05:00 बजे, नोमानी चौराहा थाना बदोसराय, जनपद बाराबंकी से मुखबिर की सूचना पर 02 नफर शातिर चोर 1- अक्षय उर्फ ताहिर पुत्र मो0 जहीर निवासी ग्राम व थाना बदोसराय, जनपद बाराबंकी, 2- इंद्रजीत यादव उर्फ टिल्लू पुत्र नन्कऊ यादव निवासी ग्राम व थाना बदोसराय जनपद बाराबंकी को चोरी के माल के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण के कब्जे से चोरी किये गये माल व 01 अदद तमंचा मय 01 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद किया गया। अभियुक्तगण के विरूद्ध थाना बदोसराय पर मु0अ0सं0 185/19 धारा 41/411/413 एवं अभियुक्त अक्षय उर्फ ताहिर के विरुद्ध मु0अ0सं0 186/19 धारा 3/25 शस्त्र अधिनियम पंजीकृत किया गया।
नाम पता गिरफ्तार अभियुक्तगण
1- अक्षय उर्फ ताहिर पुत्र मो0 जहीर निवासी ग्राम व थाना बदोसराय, जनपद बाराबंकी।
2- इंद्रजीत यादव उर्फ टिल्लू पुत्र नन्कऊ यादव निवासी ग्राम व थाना बदोसराय जनपद बाराबंकी।
गिरफ्तारी का स्थान व समय
दिनांक 20.08.2019 को समय 05:00 बजे, नोमानी चौराहा थाना बदोसराय, जनपद बाराबंकी।
अनावरित अभियोग
1- मु0अ0सं0 165/19 धारा 457/380/411 थाना बदोसराय, जनपद बाराबंकी।
2- मु0अ0सं0 173/19 धारा 457/380/411 थाना बदोसराय, जनपद बाराबंकी।
बरामदगी का विवरण
- दो अदद गैस सिलेण्डर।
- 07 अदद मोबाइल।
- एक अदद तमंचा 315 बोर।
- एक अदद जिंदा कारतूस।
- 600/- रुपये नकद।
पुलिस टीम
- यादुवेन्द्र पाल प्रभारी निरीक्षक थाना बदोसराय, जनपद बाराबंकी।
- उ0नि0 रवीन्द्र यादव थाना बदोसराय, जनपद बाराबंकी।
- उ0नि0 संजय वर्मा, उ0नि0 राजबहादुर सिंह थाना बदोसराय, जनपद बाराबंकी।
- का0 प्रशान्त गौरव सिंह, का0 अखिलेश वर्मा थाना बदोसराय, जनपद बाराबंकी।