संतकबीरनगर
ब्युरो रिपोर्ट
दहेज हत्या मे वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

थाना दुधारा पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 159 / 19 धारा 498(A) / 304(B) भादवि व 3 / 4 डी0पी0 एक्ट मे वांछित अभियुक्त नाम पता मोनू पुत्र नन्दलाल निवासी बढयाबाबा थाना दुधारा जनपद संतकबीरनगर को गिरफ्तार किया गया ।
विदित हो कि अभियुक्त द्वारा दिनाँक 10.06.2019 को वादी की लड़की सावित्री को अतिरिक्त दहेज का मांग को लेकर जला दिया गया था जिसकी बाद में उपचार के दौरान मेडिकल कालेज गोरखपुर में मृत्यु हो गयी थी । जिसके सम्बन्ध में वादी द्वारा थाना स्थानीय पर दिनाँक 23.06.2019 को अभियोग पंजीकृत कराया गया था । जिसमें आज दिनाँक 19.08.2019 को थाना दुधारा पुलिस द्वारा अभियुक्त को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय भेजा गया ।
गिरफ्तार करने वाले पुलिस बल का विवरण
थानाध्यक्ष दुधारा प्रदीप सिंह, का0राजेश, का0 रविकान्त ।
नाबालिग लड़की के साथ छेड़खानी करने का अभियुक्त गिरफ्तार

थाना बखिरा पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 353 / 19 धारा 354(ख) / 323 / 506 भा0द0वि0 व 7 / 8 पाक्सो एक्ट के वाँछित अभियुक्त कमरुज्जमा पुत्र सादिक निवासी अमरडोभा थाना बखिरा जनपद सन्तकबीरनगर गिरफ्तार किया गया ।
विदित हो की दिनाँक 17-08-2019 को अभियुक्त द्वारा वादिनी की लड़की को गलत नीयत से छेड़छाड़ किया गया था व विरोध करने पर मारने पीटने के सम्बन्ध में दिनाँक 18-08-2019 को थाना बखिरा पर अभियोग पंजीकृत कराया था जिसमें आज दिनाँक 19-08-2019 को थाना बखिरा पुलिस द्वारा तत्परता दिखाते हुए अभियुक्त को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया ।
सन्तकबीरनगर पुलिस द्वारा 15 वारण्टी गिरफ्तार

थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस द्वारा 05 वारण्टी नाम पता 1-मो0शमीम पुत्र अमीन 2- मो0 सफीक पुत्र स्व0 मो0 सईद 3-मो0कफील पुत्र स्व0 मो0 सईद 4- मो0 नफीस पुत्र स्व0 मो0 सईद निवासीगण तकिया बाजार मगहर 5- रामप्रवेश पुत्र इन्द्रजीत उर्फ कालीचरन निवासी बेयारा थाना कोतवाली खलीलाबाद जनपद सन्तकबीरनगर को गिरफ्तार किया गया ।

थाना मेंहदावल पुलिस द्वारा 03 वारण्टी 1- राम प्रसाद पुत्र बिहारीलाल निवासी बनकसिया 2- सोनू चौधरी पुत्र धर्मराज निवासी नौदरी 3- नेबूलाल पुत्र नन्दलाल निवासी बेलबनवा थाना मेंहदावल जनपद सन्तकबीरनगर को गिरफ्तार किया गया ।

थाना बखिरा पुलिस द्वारा 02 वारण्टी 1-दयानन्द पुत्र रामशब्द 2- रामशब्द पुत्र भुल्लर निवासीगण प्रतापपुर थाना बखिरा जनपद सन्तकबीरनगर को गिरफ्तार किया गया ।

थाना धर्मसिमंहवा पुलिस द्वारा 05 वारण्टी 1- गौरीशंकर 2- मुकेश 3- अमित पुत्रगण राजाराम निवासीगण बौरव्यास 4- हरी पुत्र छकोड़ी निवासी हरैया 5- रामू सिंह पुत्र जगरनात सिंह निवासी बढुवा थाना कैम्पियरगंज जनपद गोरखपुर को गिरफ्तार किया गया ।
पीआरवी आफ द डे
पीरआरवी 1494 द्वारा लावारिस महिला को पहुँचाया गया अस्पताल– पीआरवी 1494 को थाना बखिरा क्षेत्र के अन्तर्गत ककरहिया से इवेन्ट संख्या 7829 से कालर ने किसी लावारिश महिला के मिलने के संबंध मे सूचना दिया । इस सूचना पर पीआरवी कर्मी तत्काल 06 मिनट मे मौके पर पहुंचकर लावरिश महिला को स्थानीय व्यक्तियों के सहयोग से प्रा0स्व0 केन्द्र बखिरा में भर्ती कराया गया तथा थाना बखिरा को सूचित किया गया । पीआरवी कर्मियों की सतर्कता एवं तत्काल घटना स्थल पर पहुंचकर लावारिस महिला को अस्पताल में भर्ती कराकर महिला के साथ किसी प्रकार की अनहोनी से बचाया गया । जिसकी स्थानीय व्यक्तियों द्वारा सराहना की गयी ।
पीआरवी स्टाफ– मुख्य आरक्षी श्रीकान्त सिंह , आरक्षी मुकुन्द चौहान , आ0चा0 राजेश कुमार ।
मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत 103 वाहनो से 119700 रु0 सम्मन शुल्क वसूल
दिनांक 19-08-2019 को जनपद संतकबीरनगर के सभी थाना क्षेत्रो मे बैंक / वाहन / संदिग्ध व्यक्तियो की चेकिंग के दौरान समस्त प्रभारी निरीक्षक / थानाध्यक्ष / प्रभारी यातायात द्वारा मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत कड़ी कार्यवाही करते हुए 103 वाहनो से 119700 रु0 सम्मन शुल्क वसूल किया गया ।
शान्ति भंग (151/107/116 सीआरपीसी) मे 04 अभियुक्त गिरफ्तार

• दुधारा पुलिस द्वारा 151/107/116 सीआरपीसी मे 02 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया ।

• महुली पुलिस द्वारा 151/107/116 सीआरपीसी मे 02 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया ।
एन्टी रोमियो अभियान के अन्तर्गत की गयी कार्यवाही
दिनांक 19-08-2019 को जनपदीय पुलिस व एण्टी रोमियो टीम द्वारा मनचले / रोमियो चेकिंग के दौरान 22 स्थानों पर चेक करते हुए कुल 50 व्यक्तियों को चेक किया गया जिसमे से मनचले व शोहदे किस्म के 01 लड़कों से पूछताछ करने के पश्चात कड़ी चेतावनी देकर छोड़ा गया तथा हिदायत दी गयी कि बिना किसी कारण के बाजारों व चौराहों के आसपास दोबारा घूमते हुए पाये जाने पर कड़ी वैधानिक कार्यवाही की जायेगी ।