प्रेरणा दिवस के रूप में मनाया गया समाजसेवी व शायर मिन्नत गोरखपुरी का जन्मदिन

गोरखपुर, उत्तर प्रदेश।
गोरखपुर शहर के समाजसेवी, शायर व संचालक एवं राष्ट्रीय प्रवक्ता राष्ट्रीय मानवाधिकार संघ-भारत और पूर्व स्वयंसेवी राष्ट्रीय सेवा योजना बीबीडी विश्वविद्यालय लखनऊ ई.मो.मिन्नतुल्लाह “मिन्नत गोरखपुरी” द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी अपना जन्मदिवस प्रेरणा दिवस के रूप में मनाने का सिलसिला जारी रखा।मिन्नत गोरखपुरी का कहना है कि उन्हेंने जब से होश संभाला है वह अपने हर जन्मदिवस को पर्यावरण एवं प्रकृति के लिए समर्पित करते हैं और हर वर्ष एक पौधा आरोपित करते हैं। उनका मानना है कि प्रकृति ने हमें बहुत कुछ दिया है लेकिन प्रकृति के लिए हम क्या करते हैं? हमेशा प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से प्रकृति का हनन करते रहते हैं । अतः अगर हमको प्रकृति को बचाना है तो अधिक से अधिक पौधारोपण करना होगा। साथ ही साथ रक्तदान करके एवं भोजन वितरित करके अपना जन्मदिन प्रेरणा दिवस के रुप में मनाया।
ज्ञातव्य है कि मिन्नत गोरखपुरी ने कई वर्षों तक राष्ट्रीय सेवा योजना बीबीडी विश्वविद्यालय का नेतृत्व किया है और उनके सामाजिक कार्यों को देखते हुए बीबीडी विश्वविद्यालय ने बेस्ट एनएसएस वॉलिंटियर्स का अवार्ड कई बार दिया है साथ ही साथ उन्हें राष्ट्रीय सेवा योजना प्रदेश इकाई के द्वारा भी कई बार सम्मानित किया जा चुका है। हाल ही में युवाओं को प्रोत्साहन देने के लिए धराधाम अंतरराष्ट्रीय साहित्य रत्न सम्मान 2021 से भी सम्मानित किया गया है।मिन्नत गोरखपुरी के कार्यों एवं उपलब्धियों को देखते हुए आज गोरखपुर शहर के युवा समाजसेवी एवं युवा लेखक व कवि एवं शायर समाज में अपना योगदान देने के लिए आतुर हैं और उनके द्वारा मिन्नत गोरखपुरी के जन्मदिवस को प्रेरणा दिवस का नाम देकर सम्मानित किया गया है। उन्होंने सामाजिक चेतना के उद्देश्य से आव्हान किया की आप मेरे जन्मदिन पर मुझे आशीर्वाद और दुआ देने के साथ-साथ कोविड-19 के दूसरे फेस एवं गंभीर फैलाव को रोकने में अपना योगदान अवश्य दें एवं कोविड नियमों का पालन करें। मिन्नत के घरवालों का कहना है कि समाज के लिए हमारे बेटे का योगदान एवं युवा लिखने वाले के उत्थान के लिए जो कार्य मिन्नत कर रहे हैं वह सराहनीय है जो हमें गौरवान्वित करता है कि मिन्नत जैसे बेटे का जन्म हमारे घर में हुआ।