स्वास्थ्यकर्मियों ने काला फीता बाँधकर जलाई शासनादेश की प्रतियां

हाटा,कुशीनगर, उत्तर प्रदेश।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हाटा पर पैरामेडिकल स्टाफ व एनएचएम के अन्तर्गत कार्यरत स्वास्थ्य कर्मियों ने आज ड्यूटी के दौरान काला फीता बांधकर मूल वेतन के 25 प्रतिशत प्रोत्साहन राशि जिसमें भेदभाव किया गया कि प्रतियां जलाई। पैरामेडिकल स्टाफ व एनएचएम कर्मियों ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री जी ने अपने सम्बोधन में कहा था कि हम कोविड के खिलाफ जंग में कार्य कर रहे सभी स्वस्थ्यकर्मियो को उनके मूल वेतन का 25 प्रतिशत अतिरिक्त भुगतान करेंगे। परन्तु जो शासनादेश जारी हुआ उसे हम लोग देखकर हतप्रभ रह गये। इसमें दोहरी नीति अपनाते हुये हम लोगों के साथ अन्याय हुआ है क्योंकि सबसे अधिक यदि रिश्क में हम लोग काम कर रहे चाहे वह हमारी आर आर टीम हो या टीकाकरण की टीम या एमरजेंसी में मरीजों को देखना आदि।
ऐसे में सभी ने एक स्वर से कहा कि सरकार को तत्काल अपने पूर्व में जारी शासनादेश को रद्द करते हुये तत्काल प्रभाव से सभी स्वास्थ्यकर्मियो को 25 प्रतिशत के प्रोत्साहन राशि का शासनादेश जारी करना चाहिये।
इस दौरान सत्यप्रकाश रावत,विजयकृष्ण द्विवेदी,शरतेन्दु शुक्ला,राजेश ओझा,अमित श्रीवास्तव,अम्बरीष गुप्ता,राहुल श्रीवास्तव,इमरान,विनीता मौर्या, कामिनी विश्वकर्मा,प्रिया सिंह,अभिषेक ओझा,जयप्रकाश गुप्ता,मुनीब आदि मौजूद रहे।