संतकबीरनगर
आज दिनांक 25.05.2021 को पुलिस अधीक्षक जनपद संतकबीरनगर डा0 कौस्तुभ के निर्देशन अपर पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह के मार्गदर्शन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में सन्तकबीरनगर पुलिस द्वारा किये गये सराहनीय कार्य –
अवैध शराब निष्कर्षण, बिक्री के खिलाफ की गई कार्यवाही के अन्तर्गत 10 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद, अभियुक्त गिरफ्तार
थाना बेलहरकला पुलिस द्वारा 10 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ 01 अभियुक्त नाम पता उदयभान पुत्र लक्ष्मण प्रसाद निवासी ककरहिया थाना बेलहरकला जनपद संतकबीरनगर को गिरफ्तार कर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 83 / 2021 धारा 60(1) आबकारी अधिनियम पंजीकृत किया गया ।
गिरफ्तार करने वाले पुलिस बल का विवरण- उ0नि0 अमर सिंह, हे0का0 अर्जुन आर्या, का0 श्यामनारायन यादव ।
शान्ति भंग (151/107/116 सीआरपीसी) मे 13 अभियुक्त गिरफ्तार
• थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस द्वारा 151 / 107 / 116 सीआरपीसी मे 04 अभियुक्त गिरफ्तार किया गया ।
• थाना दुधारा पुलिस द्वारा 151 / 107 / 116 सीआरपीसी मे 01 अभियुक्त गिरफ्तार किया गया ।
• थाना धनघटा पुलिस द्वारा 151 / 107 / 116 सीआरपीसी मे 05 अभियुक्त गिरफ्तार किया गया ।
• थाना महुली पुलिस द्वारा 151 / 107 / 116 सीआरपीसी मे 01 अभियुक्त गिरफ्तार किया गया ।
• थाना बखिरा पुलिस द्वारा 151 / 107 / 116 सीआरपीसी मे 02 अभियुक्त गिरफ्तार किया गया ।
पीआरवी आफ द डे
पीआरवी 1489 द्वारा विवाद मे घायल व्यक्तियों को पहुंचाया गया अस्पताल – पीआरवी 1489 को थाना महुली क्षेत्रान्तर्गत इवेन्ट संख्या 01814 से कालर ने किसी बात को लेकर दो पक्षों के विवाद में कुछ व्यक्ति के घायल होने के संबंध में सूचना दिया, सूचना मिलते ही पीआरवी कर्मियों द्वारा तत्काल घटनास्थल पर 09 मिनट में पहुंचकर विवाद में घायल हुए व्यक्तियों को एम्बुलेंस से सीएचसी नाथनगर भेजवाया गया तथा इस संबंध मे थाना धनघटा को अवगत कराया गया । पीआरवी कर्मियों की सतर्कता एवं सूझबूझ से घटना स्थल पर समय से पहुंचकर विवाद मे घायल व्यक्तियों को अस्पताल भेजवाकर उसकी जान बचाई गई, जिसकी स्थानीय व्यक्तियों द्वारा सराहना की गयी ।
पीआरवी स्टाफ –आ0 हरिकेश गुप्ता, हो0चा0 रामप्रकाश पाण्डेय ।
मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत 120 वाहनो से 98,500 रु0 सम्मन शुल्क वसूल किया गया
आज दिनांक 25.05.2021 को जनपद संतकबीरनगर के सभी थाना क्षेत्रो मे बैंक / वाहन / संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग के दौरान समस्त प्रभारी निरीक्षक / थानाध्यक्ष / प्रभारी यातायात द्वारा मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत कड़ी कार्यवाही करते हुए 120 वाहनो से 98,500 रु0 सम्मन शुल्क वसूल किया गया ।