अगया से नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान सायरा खातून W/Oहबीबुर्रहमान समस्त ग्राम वासियों को दिए हार्दिक बधाई

संत कबीर नगर
सेमरियांवा ब्लाक के ग्राम सभा अगया से नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान सायरा खातून W/O हबीबुर्रहमान समस्त ग्राम वासियों को दिए हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं प्रधान पति हबीबुर्रहमान ने बताया हमारे ग्राम सभा में 1846 मत रहे जिसमें 814 मत पोल हुए वही 33 मत इनवेलिड पाए गए नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान प्रतिनिधि ने बताया 487 मत हमें मिला 203 मत से विजय हासिल हुई वहीं अकबर अली 284 मत पाकर दूसरे स्थान पर रहे ग्राम सभा में 04 प्रत्याशी चुनाव मैदान में रहे नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान प्रतिनिधि ने बताया कबीर की आवाज़ से ग्राम सभा में जो भी विकास कार्य बचे हैं उन्हें पूरा कराएंगे जैसे नाली खड़ंजा इंटरलॉकिंग वृद्धा विधवा पेंशन गरीबों को आवास मुहैया कराएंगे प्रधान प्रतिनिधि ने समस्त ग्राम वासियों को आगाह किए कोविड-19 महामारी बीमारी से बचने के लिए सभी लोग सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें बहुत आवश्यक हो तभी घरों से बाहर निकले मास्क का प्रयोग करें अपने आस पास साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दें।