ग्राम सभा पचपोखरिया से नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान मोहम्मद अशफाक समस्त ग्राम वासियों को दिए बधाई

संत कबीर नगर
सेमरियावां ब्लाक के ग्राम सभा पचपोखरिया से नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान मोहम्मद अशफाक समस्त ग्राम वासियों को दिए हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान ने बताया कि हमारे ग्राम सभा में 1225 वोट रहे जिसमें 762 वोट पोल हुए वही 28 मत इनवेलिड पाए गए नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान मोहम्मद अशफाक को 320 मत मिला 80 मतों से विजय हासिल हुई वही दूसरे नंबर पर अभिमन्यु 250 मत पाकर दूसरे स्थान पर रहे कुल 3 प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे ग्राम सभा में नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान मोहम्मद अशफाक ने कबीर की आवाज़ से बताए पीएम ग्राम सभा में जो भी विकास का रुका हुआ उसे हम पूर्ण कराएंगे नाली खड़ंजा इंटरलॉकिंग वृद्धा विधवा पेंशन गरीबों को आवास मुहैया कराएंगे वही कोविड-19 बीमारी देखते हुए समस्त ग्राम वासियों को आगाह किए कि कोविड-19 बीमारी से बचें घरों में साफ सफाई रखें बहुत आवश्यक हो तभी घरों से बाहर निकले सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें।