
राजापुर सरैयां से नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान श्याम सुंदर गोंड समस्त ग्राम वासियों को दिए हार्दिक बधाई
संत कबीर नगर
सेमरियावां ब्लाक के राजापुर सरैयां से नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान श्याम सुंदर गोंड समस्त ग्राम वासियों को दिए हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान ने बताए हमारे ग्राम सभा में 2075 मत रहा जिसमें 1388 मत पोल हुए वही 65 मत इनवेलिड पाए गए नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान श्यामसुंदर गोंड को 631 मत मिला 168 मत से विजय हासिल हुई वही 463 मत पाकर भरत चौहान दूसरे स्थान पर रहे ग्राम सभा में 3 प्रत्याशी चुनाव मैदान में रहे नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान ने विकास के मुद्दों पर चर्चा की और का विकास के हम नए आयाम रचेंगें नाली खड़ंजा इंटरलॉकिंग वृद्धा विधवा पेंशन गरीबों को आवास मुहैया कराएंगे वही समस्त ग्राम वासियों को आगाह किए कोविड-19 महामारी बीमारी से बचने के लिए सभी लोग सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें बहुत आवश्यक हो तभी घरों से बाहर निकले मास्क का प्रयोग करें।