सिसवां पठान से नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान मोहम्मद शरीफ समस्त ग्राम वासियों को दिए हार्दिक बधाई

संत कबीर नगर
बघौली ब्लाक के सिसवां पठान से नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान मोहम्मद शरीफ समस्त ग्राम वासियों को दिए हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान मोहम्मद शरीफ ने बताया हमारे ग्राम सभा में 1458 मत रहे जिसमें 806 मत पोल हुए वही 31मत इनवेलिड पाए गए नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान मोहम्मद शरीफ को 367 मत मिले 189 मत से विजय हासिल हुई वही राम सुरेश 178 मत पाकर दूसरे स्थान पर रहे ग्राम सभा में 5 प्रत्याशी चुनाव मैदान में रहे नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान ने बताया कि हम विकास के कार्यों पर जोर देंगे नाली खड़ंजा इंटरलॉकिंग गरीबों को आवास वृद्धा पेंशन विधवा पेंशन हर विकास कार्यों पर जोर देंगे नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान ने समस्त ग्राम वासियों को आगाह किए कोविड-19 महामारी बीमारी से बचने के लिए सभी लोग मास्क का प्रयोग करें सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें बहुत आवश्यक हो तभी घरों से बाहर निकले गांव में साफ सफाई पर विशेष ध्यान दें।