ग्राम सभा अशरफपुर से नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान इंद्रदेव यादव समस्त ग्राम वासियों को दिए हार्दिक बधाई

संत कबीर नगर
सेमरियावां ब्लाक के ग्राम सभा अशरफपुर से नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान इंद्रदेव यादव समस्त ग्राम वासियों को दिए हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान ने बताया कि हमारे ग्राम सभा में 1319 मत रहे जिसमें 1012 मत पोल हुए वहीं 28 मत इनवेलिड पाए गए नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान इंद्रदेव यादव को 506 मत मिले 114 में से विजय हासिल हुई वही दूसरे नंबर पर राजदेव यादव 402 मत पाकर दूसरे स्थान पर रहे ग्राम सभा में 3 प्रत्याशी चुनाव मैदान में रहे नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान ने बताया कि हम जो भी बचे विकास कार्य उसको पूर्ण कराएंगे वही कोविड-19 महामारी बीमारी को देखते हुए समस्त ग्राम वासियों को आगाह किए कि सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें बहुत आवश्यक हो तभी घरों से बाहर निकले 2 गज की दूरी अपनाएं अपने आसपास साफ सफाई रखें सैनिटाइज करते रहें मास्क का प्रयोग करें।