सुघरा माफी से नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान फूल चंद्र यादव समस्त ग्राम वासियों को दिए बधाई

संत कबीर नगर
बघौली ब्लाक के ग्राम सभा सुघरा माफी से नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान फूल चंद्र यादव समस्त ग्राम वासियों को दिए हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं ग्राम प्रधान ने बताया हमारे ग्राम सभा में कुल 902 वोट रहे जिसमें 606 वोट पोल हुए 48 वोट इनवेलिड पाए गए नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान फूल चंद्र यादव को 211 मत मिला 15 वोटों से विजई हुए वही शारदा प्रसाद यादव 196 वोट पाकर दूसरे स्थान पर रहे ग्राम सभा में 6 प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे नवनिर्वाचित प्रधान ने बताया हम विकास की गंगा बहाएंगे अपने ग्राम सभा में नाली खड़ंजा इंटरलॉकिंग वृद्धा विधवा पेंशन गरीबों को आवास मुहैया कराएंगे नवनिर्वाचित प्रधान ने ग्रामसभा वासियों को आगाह किए कोविड-19 महामारी बीमारी से बचाव के लिए सभी लोग घरों में रहे बहुत आवश्यक हो तभी घरों से बाहर निकले मास्क का प्रयोग करें अपने आसपास साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दें सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें।