बाराबंकी
जनपद बाराबंकी पुलिस ने सनसनीखेज घटना का 24 घण्टे के अन्दर किया खुलासा, पिता व परिवारीजन ही निकले पुत्री के कातिल, अभियुक्तगण को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त आलाकत्ल किया बरामद

दिनांक 15.08.19 को रात में समय 03.04 बजे सूचना कर्ता देशराज यादव पुत्र अशर्फी लाल नि0 आनन्दपुरवा मजरे डालमऊ थाना टिकैतनगर जनपद बाराबंकी द्वारा थाना स्थानीय पर जरिये लिखित तहरीर सूचना दी गयी कि मेरी पुत्री काजल उर्फ कंचन उम्र करीब 16 वर्ष को गांव का ही दीपक सैनी पुत्र सत्यनाम बहला फुसलाकर भगा ले गया है। खोजबीन करते समय दीपक सैनी की मोटर साइकिल गांव के राजन सिंह के दरवाजे पर खड़ी मिली। जिसपर इनके घर से पूछने पर दीपक सिंह व राजन सिंह पुत्रगण रामसागर सिंह व इनके घर की औरतों द्वारा गाली गुप्ता दिया जा रहा है। इस सूचना पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 304/19 धारा 363/366/504 आईपीसी पंजीकृत होकर विवेचना प्रारम्भ की गयी। दौरान विवेचना ही अपहृता के चाचा कृष्ण कुमार द्वारा डायल 100 पर सूचना दी गयी कि अपहृता का शव टिकैतनगर से भेलसर जाने वाले मार्ग पर माजिद भट्ठे के करीब बहद ग्राम डालमऊ की सीमा में रोड पर पड़ा है । इस सूचना पर तत्काल ही डायल 100 द्वारा मृतिका को सीएचसी टिकैतनगर लाया गया। मुकदमा उपरोक्त में धारा 302 आईपीसी की बढ़ोत्तरी कर पंचायतनामा की कार्यवाही सम्पादित की गयी। शव का पोस्टमार्टम डॉक्टरों के पैनल द्वारा वीडियोग्राफी के साथ कराया गया। उक्त घटना के तत्काल अनावरण हेतु पुलिस अधीक्षक के आदेश पर, अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) के निर्देशन में, क्षेत्राधिकारी रामसनेहीघाट के नेतृत्व में गहन विवेचना प्रारम्भ की गयी एवं विवेचना में स्वाट टीम तथा सर्विलांस सेल का सहयोग लिया गया। विवेचना से वादी मुकदमा 1.देशराज तथा 2.अरबिन्द यादव, 3.राहुल कुमार, 4.राजेश सिंह, 5.कृष्णकुमार (साजिशकर्ता) नि0गण ग्राम आनन्दपुरवा मजरे डालमऊ थाना टिकैतनगर जनपद बाराबंकी द्वारा ही अपहृता काजल उर्फ कंचन उपरोक्त की हत्या माजिद भट्ठे के पास करके साक्ष्य को मिटाने के उद्देश्य व घटना को दुर्घटना का रूप देने के लिए मृतका के शव को टिकैतनगर से भेलसर जाने वाले मार्ग पर रख दिया गया। घटना से सम्बन्धित अभियुक्त 1.देशराज, 2.अरबिन्द यादव, 3.राहुल कुमार, 4.कृष्णकुमार (साजिशकर्ता) निवासीगण ग्राम आनन्दपुरवा मजरे डालमऊ थाना टिकैतनगर, जनपद बाराबंकी को 24 घण्टे के अन्दर गिरफ्तार कर अभियुक्तगण की निशांदेही पर आलाकत्ल बरामद करते हुए घटना का सफल अनावरण किया गया।
नाम पता गिरफ्तार अभियुक्तगण
- देशराज निवासी आनन्दपुरवा मजरे डालमऊ थाना टिकैतनगर, जनपद बाराबंकी।
- अरबिन्द यादव निवासी आनन्दपुरवा मजरे डालमऊ थाना टिकैतनगर, जनपद बाराबंकी।
- राहुल कुमार निवासी आनन्दपुरवा मजरे डालमऊ थाना टिकैतनगर, जनपद बाराबंकी।
- कृष्णकुमार (साजिशकर्ता) निवासी आनन्दपुरवा मजरे डालमऊ थाना टिकैतनगर, जनपद बाराबंकी।
बरामदगी विवरण
- घटना में प्रयुक्त आलाकत्ल।
पुलिस टीम
- प्र0नि0 पी0के0 झा थाना टिकैतनगर, जनपद बाराबंकी।
- प्र0नि0 शशिकान्त यादव मय फोर्स थाना दरियाबाद, जनपद बाराबंकी।
- सर्विलांस / स्वाट टीम जनपद बाराबंकी।
- उ0नि0 शीतला प्रसाद मिश्रा थाना टिकैतनगर, जनपद बाराबंकी।
- उ0नि0 पशुपति नाथ तिवारी, उ0नि0 त्रियुगीनरायन तिवारी थाना टिकैतनगर, जनपद बाराबंकी।
- उ0नि0 बृजेन्द्र नाथ मिश्रा थाना दरियाबाद, जनपद बाराबंकी।
- का0 सुजीत कुमार, का0 राजन कुमार गुप्ता थाना टिकैतनगर, जनपद बाराबंकी।