बाराबंकी
थाना लोनीकटरा पुलिस द्वारा धर्मराज हत्याकाण्ड का सफल अनावरण कर, एक और हत्याभियुक्त को किया गया गिरफ्तार
वादी मातादीन पुत्र स्व0 जिया लाल निवासी ग्राम लखौरा थाना लोनीकटरा जनपद बाराबंकी ने दिनांक 04.11.2018 को तहरीरी सूचना थाना लोनीकटरा जनपद बाराबंकी में दी थी कि दिनांक-03.11.2018 की रात्रि उसका पुत्र धर्मराज उर्फ नान्ह घर के बाहर बंगले में सो रहा था कि अज्ञात व्यक्तियों ने धारदार हथियार से धर्मराज उर्फ नान्ह की हत्या कर दी है। उक्त घटना के सम्बन्ध में मु0अ0सं0 300/18 धारा 302 भा0द0वि0 थाना लोनीकटरा जनपद बाराबंकी में पंजीकृत किया गया। पुलिस अधीक्षक बाराबंकी द्वारा उक्त हत्याकाण्ड का अनावरण कर हत्याभियुक्त की तत्काल गिरफ्तारी करने के आदेश पर, अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी हैदरगढ़ के नेतृत्व में साक्ष्य संकलन के आधार पर प्रकाश में आये अभियुक्त सुनील कुमार पुत्र रामफेर रावत निवासी लखौरा थाना लोनीकटरा, जनपद बाराबंकी को आज दिनांक 17.08.2019 को समय करीब 07:55 बजे छबील चौकी बालाजी ढाबा के पास, थाना लोनीकटरा, जनपद बाराबंकी से गिरफ्तार किया गया।
नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त
सुनील कुमार पुत्र रामफेर रावत निवासी लखौरा थाना लोनीकटरा, जनपद बाराबंकी।
गिरफ्तारी का स्थान व समय
दिनांक 17.08.2019 समय 07:55 बजे छबील चौकी बालाजी ढाबा के पास, थाना लोनीकटरा जनपद बाराबंकी।
विशेष
अभियुक्त सुनील कुमार, मृतक धर्मराज उर्फ नान्ह से प्रेम प्रसंग को लेकर आपसी रंजिश रखता था, जिस कारण अभियुक्त द्वारा मृतक के साथ पूर्व में भी मार पीट की गई थी। प्रकाश में आये अभियुक्त सर्वेश कुमार को पूर्व में दिनांक 12.08.2019 को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।
पुलिस टीम
01- प्रभारी निरीक्षक नित्यानन्द सिंह थाना लोनीकटरा, जनपद बाराबंकी।
02- का0 अरविन्द कुमार राय, का0 अंकित कुमार थाना लोनीकटरा, जनपद बाराबंकी।
