संतकबीरनगर
जिलाधिकारी संतकबीरनगर व पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर द्वारा कोविड-19 के बढ़ते संक्रमण के दृष्टिगत लगाये गए साप्ताहिका लॉकडाउन के पालन कराने हेतु किया गया पैदल गश्त


जिलाधिकारी संतकबीरनगर श्रीमती दिव्या मित्तल व पुलिस अधीक्षक संकतबीरनगर डॉ कौस्तुभ द्वारा आज दिनांक 17.04.2021 को कोविड-19 के बढ़ते संक्रमण के दृष्टिगत नगर खलीलाबाद व नगर पंचायत मगहर में पैदल गश्त कर नगरवासियों को शासन द्वारा लगाए गए साप्ताहिक लॉकडाउन के बारे में लोगों के बताया । नगर वासियों को बताया कि आज रात्रि 08.00 बजे से दिनांक 19.04.2021 को सुबह 08.00 बजे तक सम्पूर्ण लॉकडाउन प्रभावी रहेगा इस दौरान सभी लोग अनावश्यक रूप से घरों से बाहर न निकले यदि बहुत ही जरूरी है तभी घरों से बाहर निकलें तथा कोविड गाइडलाइन का पालन आवश्य करें जैसे- सामाजिक दूरी का पालन करें, मास्क आवश्य लगाएं । इस दौरान उपजिलाधिकारी खलीलाबाद श्री राजनरायण त्रिपाठी, क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद अंशुमान मिश्र, तहसीलदार खलीलाबाद राजेश अग्रवाल व प्रभारी निरीक्षक कोतवाली खलीलाबाद मनोज कुमार पाण्डेय उपस्थित रहे ।