संतकबीरनगर

जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर द्वारा कोविड 19 वायरस के बढ़ते प्रभाव के दृष्टिगत आमजनमानस को कोविड 19 प्रोटोकाल का पालन करने हेतु किया गया प्रेरित
बढ़ते कोविड-19 संक्रमण के दृष्टिगत आज दिनांक 17.04.2021 को जिलाधिकारी संतकबीरनगर श्रीमती दिव्या मित्तल व पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर डॉ कौस्तुभ द्वारा संयुक्तरुप से शासन के निर्देश के क्रम में शहर विभिन्न बैंकों व मेहदावल बाईपास से बरदहिया चौकी तक आमजनमानस को कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन करने हेतु प्रेरित किया गया तथा बिना मास्क लगाये घूम रहे व्यक्तियों का नियमों के अन्तर्गत चालान किया गया तथा जरुरतमंदों को मास्क भी वितरित किये गये । संतकबीरनगर पुलिस द्वारा वैश्विक महामारी कोविड-19 से बचाव हेतु लोगों को बिना मास्क घर से बाहर ना निकलने, सामाजिक दूरी का पालन करने की अपील की जा रही है ।