प्रतापगढ़
02 किलो 350 ग्राम अवैध गांजा के साथ 02 अभियुक्त गिरफ्तार (थाना कोहड़ौर)
जनपद के थाना कोहड़ौर से उ0नि0 वीरेन्द्र कुमार सिंह मय हमराह द्वारा देखभाल क्षेत्र/चेकिंग के दौरान मुखबिर खास की सूचना पर थानाक्षेत्र के अतरसण्ड के पास से दो व्यक्तियों 01. श्यामलाल गुप्ता पुत्र राम आधार गुप्ता निवासी सराय सागर थाना कंधई जनपद प्रतापगढ़ 02. शेखर सिंह पुत्र अखिलेश सिंह निवासी ग्राम बेलदाढ़ी थाना लम्भुआ जनपद सुलतानपुर को 2 किलो 350 ग्राम अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया। उक्त बरामदगी के सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 62/21 धारा 8/20 NDPS एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया है।
26 ग्राम अवैध स्मैक के साथ 02 अभियुक्त गिरफ्तार (थाना अंतू)–
जनपद के थाना अंतू से उ0नि0 राजेन्द्र प्रसाद दुबे मय हमराह व स्वाट टीम प्रतापगढ़ द्वारा देखभाल क्षेत्र/चेकिंग के दौरान मुखबिर खास की सूचना पर थानाक्षेत्र के पूरेबंशी मोड़ से दो व्यक्तियों 01. प्रशांत सिंह पुत्र तेज बहादुर सिंह 02. राम नेवाज पुत्र शिव पूजन निवासीगण बैजलपुर थाना अंतू जनपद प्रतापगढ़ को क्रमशः 14 ग्राम व 12 ग्राम अवैध स्मैक पाउडर के साथ गिरफ्तार किया गया। उक्त बरामदगी के सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर क्रमशः मु0अ0सं0 139/21 व 140/21 धारा 8/21 NDPS एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया है।
अवैध पिस्टल व कारतूस के साथ 01 अभियुक्त गिरफ्तार (थाना मांधाता)-
जनपद के थाना मांधाता से उ0नि0 राजेश कुमार यादव मय हमराह द्वारा देखभाल क्षेत्र/चेकिंग के दौरान थानाक्षेत्र के बकुलही नदी पुल, ग्राम सिवरा के पास से एक व्यक्ति अल्मास पुत्र कल्लन निवासी सिवरा थाना मांधाता जनपद प्रतापगढ़ को 01 अदद अवैध तमंचा 315 बोर व 01 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर के साथ गिरफ्तार किया गया। उक्त बरामदगी के सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 131/21 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया है।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-
- अल्मास पुत्र कल्लन निवासी सिवरा थाना मांधाता जनपद प्रतापगढ़
बरामदगी– 01 अदद अवैध तमंचा 315 बोर व 01 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर
पुलिस टीम- उ0नि0 राजेश कुमार यादव मय हमराह थाना मांधाता जनपद प्रतापगढ़।