बाराबंकी
थाना कुर्सी पुलिस द्वारा 02 वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की 08 अदद मोटर साइकिल, एक अदद तमंचा 12 बोर,02 जिंदा कारतूस व एक अदद नाजायज चाकू बरामद
पुलिस अधीक्षक बाराबंकी द्वारा जनपद में वाहन चोरों/अपराधियों के विरूद्ध चलाए गये अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी व क्षेत्राधिकारी फतेहपुर के निर्देशन में दिनांक 16.08.19 को मुखबिर की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा कस्बा टिकैतगंज थाना कुर्सी से अभियुक्तगण 1. मुन्ना रावत पुत्र राधे लाल निवासी सिदवाही थाना देवा, जनपद बाराबंकी, 2. सरोज रावत पुत्र राम स्वरूप निवासी इसरार नगर मजरे सिदवाही थाना देवा, जनपद बाराबंकी समय 01:00 बजे गिरफ्तार किया गया एवं उनके कब्जे से 08 अदद चोरी की मोटर साइकिल, एक अदद तमंचा 12 बोर, 02 अदद जिंदा कारतूस 12 बोर व एक अदद नाजायज चाकू बरामद किया गया। अभियुक्तगणों के विरूद्ध थाना कुर्सी पर मु0अ0सं0 198/19 धारा 41/411/413/414/420/467/468 भादवि, मु0अ0सं0 199/19 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट व मु0अ0सं0 200/19 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया। अभियुक्तगण के विरूद्ध गैगेस्टर एक्ट की कार्यवाही की जायेगी।
नाम पता गिरफ्तार अभियुक्तगण
- मुन्ना रावत पुत्र राधे लाल निवासी सिदवाही थाना देवा, जनपद बाराबंकी।
- सरोज रावत पुत्र राम स्वरूप निवासी इसरार नगर मजरे सिदवाही थाना देवा, जनपद बाराबंकी।
गिरफ्तारी का स्थान व समय
दिनांक 16.08.19 को समय 01:00 बजे, कस्बा टिकैतगंज थाना कुर्सी, जनपद बाराबंकी।
बरामदगी विवरण
- हीरो होण्डा सीडी डीलक्स UP41 N3901
- होण्डा साइन UP32 JV 3468 (थाना गुडम्बा जनपद लखनऊ मु0अ0सं0 262/19 धारा 379 भादवि0)
- बजाज प्लेटिना UP41 P9753 (थाना देवा जनपद बाराबंकी मु0अ0सं0 332/19 धारा 379 भादवि0)
- हीरो होण्डा स्पेलेन्डर प्लस UP32 AX7123
- हीरो स्पेलेन्डर प्रो UP32 EF1529
- हीरो होण्डा सीडी डीलक्स UP41 J3831
- हीरो स्पेलेन्डर प्रो UP32 R6370
- हीरो स्पेलेन्डर प्लस बिना नम्बर
- एक अदद तमंचा 12 बोर
- दो अदद जिंदा कारतूस 12 बोर
विशेष
अभियुक्त मुन्ना रावत के कब्जे से एक अदद लोडेड देशी तमंचा 12 बोर तथा एक जिंदा करातसू बरामद हुआ तथा दूसरे अभियुक्त सरोज रावत के कब्जे से एक अदद नाजायज चाकू बरामद हुआ। अभियुक्त मुन्ना रावत से पूछताछ में यह बात प्रकाश में आई कि उसका गाड़ियां चोरी करने का एक संगठित गिरोह है। अभियुक्तगण द्वारा प्लेटिना गाड़ी नं0 UP32 CW 2971 को कस्बा देवा से चुराया था, जिसका सही नम्बर UP41 P9753 है व होण्डा साइन गाड़ी UP32 JV 3468 गुडम्बा थाना क्षेत्र, जनपद लखनऊ से चोरी की थी। मौके से फरार अभियुक्त का नाम इमरान पुत्र शमशाद अली निवासी सिदवाही थाना देवा, जनपद बाराबंकी है, जो मोटरसाइकिल मिस्त्री है। इमरान की माती देवा मार्ग पर स्थित मार्केट में दुकान है, जहां चोरी की गई गाड़ियां रखी जाती हैं। मुन्ना व सरोज गाड़ियां चोरी कर के नम्बर बदल कर इमरान को बेच देते थे। इमरान ग्राहक देखकर उन मोटरसाइकिलों को बेच देता था।
पुलिस टीम
- नरेन्द्र सिंह प्रभारी निरीक्षक थाना कुर्सी, जनपद बाराबंकी।
- व0उ0नि0 कमलेश कुमार थाना कुर्सी, जनपद बाराबंकी।
- उ0नि0 विजय सिंह प्रभारी चौकी ओदार, थाना कुर्सी, जनपद बाराबंकी।
- उ0नि0 धर्मेन्द्र सिंह प्रभारी चौकी उमरा, थाना कुर्सी,जनपद बाराबंकी।
- उ0नि0 अनिल कुमार, महेश सिंह थाना कुर्सी, जनपद बाराबंकी।
- हे0का0 हरफान अली, हे0का0 शेख नईम थाना कुर्सी, जनपद बाराबंकी।
- का0 विवेकानंद यादव राघवेन्द्र पाण्डेय, अजय राजभर थाना कुर्सी, जनपद बाराबंकी।
