संतकबीरनगर
ब्युरो रिपोर्ट
चोरी के सामान के साथ 03 शातिर चोर गिरफ्तार
थाना दुधारा पुलिस द्वारा 03 अभियुक्त गण नाम पता 1- महबूब आलम उर्फ टीपू पुत्र मो0 सईद चौधरी 2- शफीक अहमद पुत्र हकीक अहमद 3- वली मोहम्मद पुत्र अली अहमद निवासीगण मदाइन उर्फ बुढ़ाननगर थाना दुधारा जनपद संतकबीरनगर को 02 जोड़ी सफेद धातु पायल, 01 अदद टार्च( मेड इन जर्मनी), 02 अदद लेडीज पर्स, 02 अदद मेलामेट क्रीम, 01 अदद एटीएम कार्ड(पूर्वांचल बैंक का), 01 अदद पैन कार्ड, 01 अदद आधार कार्ड, 01 अदद विकोटर्मरिक क्रीम, 01 अदद पीली धातु का लाकेट, 06 अदद चाभी व 12,200 रुपया नकद के साथ गिरफ्तार कर थाना दुधारा पर मु0अ0सं0 254 / 19 धारा 380 / 411 भादवि पंजीकृत कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया ।
गिरफ्तार करने वाले पुलिस बल का विवरणः- उ0नि0 श्री जितेन्द्र यादव, हे0का0 दिनेश प्रसाद, का0 अंकित कुमार, का0 सुनील यादव ।
दुष्कर्म के मामले मे वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

थाना महुली पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 377 / 18 धारा 376 / 323 / 504 / 506 भादवि मे वांछित अभियुक्त नाम पता सूर्यमणि पुत्र सियाराम सिंह निवासी सिसवनिया थाना महुली जनपद संतकबीरनगर को आज दिनांक 16.08.2019 को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया ।
गिरफ्तार करने वाले पुलिस बल का विवरणः- उ0नि0 सदरुल आलमीन प्रभारी चौकी शनिचरा बाबू, हे0का0 राजकुमार पटेल ।
पीआरवी आफ द डे
पीआरवी 1496 ने घायल व्यक्ति को पहुंचाया अस्पताल – पीआरवी 1496 को थाना मेहदावल क्षेत्र के अन्तर्गत इवेन्ट संख्या 5033 से कालर ने मार्ग दुर्घटना मे 01 व्यक्ति के घायल होने के सम्बन्ध में सूचना दिया । इस सूचना पर पीआरवी कर्मियो द्वारा तत्काल 06 मिनट में मौके पर पहुंचकर घायल व्यक्ति को इलाज हेतु प्रा0स्वा0केन्द्र मेहदावल पहुंचाया गया तथा दुर्घटना के संबंध मे थाना मेहदावल को बताया गया । पीआरवी कर्मियों की सतर्कता एवं सूझबूझ से घटनास्थल पर समय से पहुचकर घायल व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाकर जान बचाई गयी । जिसकी स्थानीय व्यक्तियों द्वारा सराहना की गयी ।
पीआरवी स्टाफ- मुख्य आरक्षी अखिलेश सिंह, आरक्षी राजकुमार यादव, आ0चा0 रामपाल ।
मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत 17 वाहनो से 36300 रु0 सम्मन शुल्क वसूल
दिनांक 16-08-2019 को जनपद संतकबीरनगर के सभी थाना क्षेत्रो मे बैंक / वाहन / संदिग्ध व्यक्तियो की चेकिंग के दौरान समस्त प्रभारी निरीक्षक / थानाध्यक्ष / प्रभारी यातायात द्वारा मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत कड़ी कार्यवाही करते हुए 17 वाहनो से 36300 रु0 सम्मन शुल्क वसूल किया गया ।
शान्ति भंग (151/107/116 सीआरपीसी) मे 11 अभियुक्त गिरफ्तार
• कोतवाली खलीलाबाद पुलिस द्वारा 151/107/116 सीआरपीसी मे 02 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया ।

• दुधारा पुलिस द्वारा 151/107/116 सीआरपीसी मे 07 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया ।
• मेहदावल पुलिस द्वारा 151/107/116 सीआरपीसी मे 02 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया ।
एन्टी रोमियो अभियान के अन्तर्गत की गयी कार्यवाही
दिनांक 16-08-2019 को जनपदीय पुलिस व एण्टी रोमियो टीम द्वारा मनचले / रोमियो चेकिंग के दौरान 18 स्थानों पर चेक करते हुए कुल 47 व्यक्तियों को चेक किया गया जिसमे से मनचले व शोहदे किस्म के 01 लड़के से पूछताछ करने के पश्चात कड़ी चेतावनी देकर छोड़ा गया तथा हिदायत दी गयी कि बिना किसी कारण के बाजारों व चौराहों के आसपास दोबारा घूमते हुए पाये जाने पर कड़ी वैधानिक कार्यवाही की जायेगी ।
