मास्क लगाकर वोटिंग किये आदर्श गांव के अभिलाषी वोटर

सन्त कबीर नगर [ बेलहर कला ] त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव काल मे बढ़ते वैश्विक महामारी कोविड 19 के प्रभाव को जागरूक मतदाताओ ने मात देने का काम किया । सरकार द्वारा जारी जिला प्रशासन के गाइड लाइन के अनुपालन मे बरगदवां कला के मतदाताओ ने मास्क लगाकर मतदान किया गया ।
बताते चले कि विकास खण्ड बेलहर कला के ग्राम पंचायत बरगदवां कला के मतदाताओ ने सिर्फ वोट की कीमत समझते हुए आदर्श गांव के लिए ही मतदान नही किया बल्कि जीवन सुरक्षा के दृष्टिगत रीलेक्सो डोमस्वेयर कंपनी के निदेशक अब्दुल्ला खान द्वारा उपलब्ध कराये गये सेनिटाइजर एवं मास्क का प्रयोग कर कोविड 19 के बढ़ते संक्रमण दायरे को रोकने का भी काम किया ।