बूथों पर कहीं लंबीलंबी कतारैं तो कहीं कहीं कम संख्या में दिखे मतदाता…
संत कबीर नगर / कुरैश अहमद सिद्दीकी

सेमरियावां ब्लाक के अंतर्गत देवरिया लाल ग्राम पंचायत के बूथों पर दिखी मतदाताओं की लंबी कतारैं वहीं सेमरियावां ब्लाक के अंतर्गत परसा शैख में भी कम संख्या में दिखे मतदाता।

वहीं छंगुरियां बगुलिया के दोनों बूथों पर लंबी लाईनें देखी गयीं जहां 2 बजे तक लगभग 40 प्रतिशत पोलिंग बताई गयी है।
छंगुरियां बगुलिया से ही प्रधान पद के प्रत्याशी प्रदीप कुमार ने कहा कि कि हम लगभग पांच वर्षों से ग्राम पंचायत की जनता के सेवा में समर्पित थे इसी लिए चुनाव मैदान में हैं।
उम्मीद करते हैं कि हमको मत की शकल में जनता का भर पूर सहयोग और प्यार मिलेगा


देवरिया लाल में (सी पी आई) नेता रुसतम खान कामरेड ने बताया की पोलिंग प्रक्रिया बहुत धीमी गति से चल रहा है।
इसका कारण मतदाता सूची में नामों की गलती है जैसे कहीं सोहराब की जगह पर सराब लिख दिया गया है।

पीठासीन अधिकारियों से बात करने पर पता चला कि 1 बजे तक लगभग 40 प्रतिशत मतदान हुआ है।
मगर मतदान प्रक्रिया अभी जारी है।