आदर्श गांव बनाने के लक्ष्य मे युवक मतदाताओ की नजरिया

सन्त कबीर नगर [ बेलहर कला ] नौ युवक मतदाताओ द्वारा आदर्श गांव मुहिम का हिस्सा बना बरगदवां कला गांव मे मताधिकार को कसौटी पर कसना शुरू कर दिया गया है गांव के वोटरो से अपील करते हुए जागरूक करने का काम किया जा रहा है । वोट की कीमत चंद रुपये वा गिफ्ट नही है इसकी कीमत लोकतांत्रिक रूप से गांव का समग्र विकास व आपसी भाईचारा है देश गांव समाज को हम बेहतर तभी बना सकते है जब हम स्वच्छ छवि के उम्मीदवार को चुनकर प्रतिनिधित्व की जिम्मेदारी सौंपेंगे ।
बताते चले कि विकास खण्ड बेलहर कला के ग्राम पंचायत बरगदवां कला मे युवा मतदाता गांव को आदर्श गांव बनाने की जुगत मे लग गये है जिसका प्रारम्भ त्रिस्तरीय पंचायती चुनाव से शुरू कर दिये है । प्रधान पद का चुनाव लड़ रहे उम्मीदवार को कसौटी पर कसते हुए उस उम्मीदवार को गांव का प्रतिनिधित्व की जिम्मेदारी सौपने का निश्चय किया है जो उम्मीदवार आदर्श गांव बनाने की मंशा और काबिलियत रखता है । युवक मतदाता अपने मकसद को जाहिर करते हुए बताते है कि एक ग्राम प्रधान चाहे तो अपने ग्राम पंचायत को समग्र विकास का रूप दे सकता है । योजनाओ के महत्व को समझते हुए गांव को आदर्श गांव बना सकता है । हमारी सरकारे इतनी योजनाये चला रही है जितने से हम गांव को विकास की मुख्यधारा मे जोड़ कर गांव को आदर्श गांव बना सकते है ।