अज्ञात कारणों से गेहूँ के डंठल में लगी आग से दर्जनों गांवों जलने से बचे
संत कबीर नगर / कुरैश अहमद सिद्दीकी
सेमरियावां ब्लाक के अंतर्गत बजहरा न्याय पंचायत के कयी गाँव जलने से बचे।
अज्ञात कारणों से सीवान में लगी से तो गेहूँ की फसल का कोई नुकसान तो नहीं हुआ कियूंकि गेहूँ की कटाई हो चुकी है।
मगर गेहूँ के डंठल में लगी आग से
लोगों की काफी मशक्कत के बाद दर्जनो गाँव जलने से बचाया जा सका ।

पिपरा हसन पुर, पस्तोरवा, देवरिया लाल, बस्डीला, सुजिया, अतरवलिया, कैथवलिया, बभनी, सिसवा पठान, पचगढहिया, चाईकलाँ, चाईखुर्द, सहित दर्जनों गांव को लोगों की काफी मेहनत के बाद जलने से बचाया गया।

मौके पर देवरिया लाल गांव में पहुंचे जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी वार्ड नम्बर 15 राजेन्द्र यादव ने भी अपने सहयोगियों के साथ आग पर काबू पाने में काफी मशक्कत किया।
काफी देर बाद पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी आग बुझाने में लगी है मगर खबर लिखे जाने तक तेज हवा के कारण आग पर काबू नहीं पाया जा सका था।