क्षेत्र की जनता का मिल रहा है भरपूर समर्थन और प्यार –
वार्ड नम्बर 15 से जिला पंचायत प्रत्याशी नीलम चौधरी पत्नी रामू प्रसाद चौधरी (रामू)
संत कबीर नगर / कुरैश अहमद सिद्दीकी

उक्त बातें जिला पंचायत क्षेत्र संख्या 15 से बसपा समर्तिथ प्रतेयाशी प्रतिनिधि रामू प्रसाद चौधरी (रामू) ने क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान के दौरान कहीं।
उन्होने कह कि वार्ड नम्बर 15 से निवर्तमान जिला पंचायत सदस्य रहते हुए फिर से क्षेत्र की सम्मानित जनता की सेवा के लिए चुनाव मैदान में उतरे हैं।
और क्षेत्र की जनता का भरपूर समर्थन और सहयोग मिल रहा है।
अन्य पार्टियों के प्रतेयाशियों पर हमला करते हुए श्री चौधरी ने कहा कि जब चुनाव आता है तब सभी प्रतेयाशी बरसात के मेढक की तरह चुनाव मैदान में कूद पड़ते हैं और चुनाव लड़ कर पूरे पांच वर्षों के लिए भूमिगत हो जाते हैं।
जिसको जनता पूरी तरह जान चुकी है
अंतिम में श्री चौधरी ने कहा कि जिस तरह हमको क्षेत्र की जनता का भरपूर समर्थन और प्यार मिल रहा है।
हमारा भी लक्ष्य यही है कि हम हमेशा अपने क्षेत्र की जनता के हर सुख दुःख में शरीक रहें और हमारे जिला पंचायत क्षेत्र के हर गांव का विकास हो
उन्होने आगे कहा कि चुनाव प्रचार और जनसंपर्क से यह पता चल रहा है कि पूरे वार्ड नम्बर 15 की जनता 15 तारीख का बड़ी बे सबरी से इन्तजार कर रही है
ताकि जनता के सुख दुःख में शामिल रहने वाले सही प्रतेयाशी के हक में मतदान कर सकें।