प्रतापगढ़
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव-आचार संहिता का उल्लंघन कर प्रत्याशी को चुनाव लड़ने से मना करने व धमकी देने के संबंध में अभियोग पंजीकृत (थाना जेठवारा)
आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दृष्टिगत सम्पूर्ण जनपद में आदर्श आचार संहिता/धारा 144 Cr.P.C. लागू है। जनपद पुलिस द्वारा निरंतर जनता से चुनावों को सकुशल सम्पन्न कराए जाने हेतु आह्वान किया जा रहा है। आज दिनांक 10.04.2021 को थाना जेठवारा अन्तर्गत ग्राम मनेहूं के पूर्व प्रधान गुलहसन खान पुत्र स्व0 मजहर खान द्वारा चुनाव पद की प्रत्याशी बड़की गुप्ता पत्नी बेनी लाल गुप्ता को चुनाव लड़ने से मना करने व धमकी देने के संबंध में वादी की तहरीर पर थाना जेठवारा पर मु0अ0सं0 147/21 धारा 171-A, 506, 34 भादंवि का अभियोगं पंजीकृत किया गया है ।
अभियुक्तों का विवरण-
- गुलहसन खान पुत्र स्व0 मजहर खान निवासी मनेहूं थाना जेठवारा जनपद प्रतापगढ़।
- असफाक पुत्र अज्ञात निवासी जमुआ थाना मांधाता जनपद प्रतापगढ़।
- 4-5 व्यक्ति नाम-पता अज्ञात