संतकबीरनगर

आज दिनांक 06.04.2021 को पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर डॉ कौस्तुभ के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संतोष कुमार सिंह के मार्गदर्शन में व समस्त क्षेत्राधिकारी के निकट पर्यवेक्षण में त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन को निष्पक्ष, सकुशल, भयमुक्त एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराए जाने के दृष्टिगत जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक / थानाध्यक्ष / चौकी प्रभारियो द्वारा समस्त मतदान केन्द्रों पर पंचायत चुनाव के समस्त प्रत्याशियों के साथ मीटिंग का आयोजन किया गया । मीटिंग के दौरान सभी प्रत्याशियों को उत्तर प्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी चुनाव आचार संहिता के बारे में जारी गाइडलाइन के शत प्रतिशत पालन हेतु अवगत कराया गया व आचार संहिता के उल्लंघन पर नियमानुसार कार्यवाही हेतु हिदायत दी गई । मीटिंग के दौरान जनमानस को कोरोना वायरस से सुरक्षा एवं बचाव के दृष्टिगत मास्क पहनने, सेनीटाइजर का प्रयोग करने व सामाजिक दूरी का पालन करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए साथ ही साथ जनता से वार्तालाप कर शत प्रतिशत मतदान करने के लिए प्रेरित/जागरुक किया गया ।