नाबालिग के साथ दुष्कर्म का प्रयास करने के मामले में वाँछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार
संत कबीर नगर
जनपद में *मिशन शक्ति अभियान* के अन्तर्गत महिलाओं पर अपराधों के रोकथाम हेतु पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर *डॉ कौस्तुभ* द्वारा चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत *अपर पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह* के कुशल निर्देशन व क्षेत्राधिकारी धनघटा * अम्बरीष भदौरिया* के निकट पर्यवेक्षण में थाना धनघटा पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 157/21 धारा 354/354(ख)/376 व 5/6/11/12 पाक्सो एक्ट तथा 3(2)(V)(ख) व 3(1)(W)(2) एससी / एसटी एक्ट के मामले में वाँछित *अभियुक्त नाम पता शनि सिंह पुत्र लाला साहब निवासी अमौली थाना धनघटा जनपद सन्तकबीरनगर* को गिरफ्तार किया गया ।
विदित हो कि उक्त अभियुक्त द्वारा दिनांक 01.04.2021 को वादी की नाबालिग पुत्री व वादी के चचेरे भाई की नाबालिग पुत्री को पकड़कर खेत में ले जाकर दुष्कर्म करने का प्रयास किया गया था , जिसके संबंध में वादी द्वारा दिनांक 01.04.2021 को थाना स्थानीय पर अभियोग पंजीकृत कराया गया था । महिला अपराध की संवेदनशीलता को देखते हुए आज दिनांक 08.04.2021 को थाना धनघटा पुलिस द्वारा उक्त आरोपी अभियुक्त को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया ।
*गिरफ्तार करने वाले पुलिस बल का विवरण*- उ0नि0 बृजमोहन मय हमराह ।