आम आदमी पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर वरिष्ठ बसपा नेता राघवेन्द्र पांडेय हुए AAP में शामिल, वार्ड नं 24 से होंगे जिला पंचायत उम्मीदवार
संत कबीर नगर / कुरैश अहमद सिद्दीकी

आंदोलन की भट्टी से निकले लोग ही संभालेगे उत्तर प्रदेश- अखिलेश पति त्रिपाठी, विधायक, मॉडल टाउन
सभी पार्टियों ने मिलकर जनता को छला- नीलम यादव, प्रदेश महिला अध्यक्ष
आज आम आदमी पार्टी ने अपने सभी 30 जिला पंचायत प्रत्याशियों की घोषणा कर दी। आम आदमी पार्टी ने वार्ड नं 17 पर अजय कुमार शर्मा को अपना समर्थन दिया है। वहीं आम आदमी पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर दिल्ली के मॉडल टाउन विधायक व् पंचायत चुनाव प्रभारी अखिलेश पति त्रिपाठी व् महिला प्रदेश अध्यक्षा नीलम यादव के द्वारा बसपा के वरिष्ठ नेता राघवेंद्र पांडेय ने आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
बसपा पर हमलावर होते हुए उन्होंने कहा कि बसपा सिर्फ धनवानों की पार्टी है। जहाँ जमीनी कार्यकर्ताओ की कोई कद्र नही। पिछले 17 सालों से बसपा और सपा की सेवा की पर मिला कुछ नही, अब पूरी जिंदगी आम आदमी का सेवक बन कर सेवा करनी है।
इस दौरान महिला प्रदेश अध्यक्षा नीलम यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की नीतियों से प्रभावित होकर आम आदमी पार्टी का कुनबा उत्तर प्रदेश में विस्तृत रूप ले रहा है। हमने हर जिले और विधानसभा में बैठक कर जिला पंचायत के चुनाव की तैयारियां पूरी कर ली है।
वहीं विधायक अखिलेश पति त्रिपाठी ने योगी सरकार पर जम कर निशाना साधते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में रोज हत्या-बलात्कार और लूट की घटनाएं हो रही है। योगी जी से उत्तर प्रदेश नही संभल रहा है, नैतिकता के आधार पर उनको इस्तीफा दे देना चाहिए। योगी जी, आम आदमी पार्टी के लोग आंदोलन की भट्ठी से जन्मे हुए लोग हैं, यही लोग उत्तर प्रदेश की राजनीति में क्रांतिकारी परिवर्तन लायेंगे।
जिलाध्यक्ष रमेश चंद्र यादव ने कहा कि आम आदमी पार्टी पहली बार उत्तर प्रदेश के पंचायत चुनाव में प्रतिभाग कर रही है, हमे ग्रामीण इलाकों में जबरदस्त समर्थन मिल रहा है, इस बार हम संत कबीर नगर में 30 में से 20-22 वार्ड जीतने की स्थिति में हैं।
इसी क्रम में जिला महासचिव आलोक श्रीवास्तव ने कहा कि उत्तर प्रदेश में आम आदमी पार्टी ग्रामीण मुद्दों को लेकर जनांदोलन करती रही है। भ्रस्टाचार को खत्म कर इस बार उत्तर प्रदेश किसानों, नौजवानों और महिलाओं द्वारा बहुत बड़ा बदलाव करने जा रहा है, प्रति दिन ग्रामीणों के द्वारा अपार जन समर्थन मिल रहा है।
इस प्रेस वार्ता में मुख्य रूप से विजय आनंद उपाध्याय, वंशी त्रिपाठी, विशाल पांडेय, बलवंत राय, राम निवास मौर्य, नीलम यादव, रमेश चंद्र यादव, आलोक श्रीवास्तव, राम गोपाल तिवारी, अजय कुमार चौधरी, डॉ० सत्य प्रकाश पटेल, संतोष दूबे, दिनेश कन्नौजिया, राघवेंद्र पांडेय, अच्छे लाल निषाद, ब्रह्मदेव सिंह इत्यादि लोग उपस्थित रहें।