सपाइयों ने मनाया राजा निषादराज गुह्म की जयन्ती
संत कबीर नगर / कुरैश अहमद सिद्दीकी

राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर ऋषि-मुनियों में श्रेष्ठ महर्षि कश्यप एवं श्रंगवेरपुर के राजा निषादराज गुह्य जी की जयंती आज दिनांक 5 अप्रैल 2021 को जिला समाजवादी पार्टी कार्यालय पुरानी सब्जी मंडी खलीलाबाद जनपद संत कबीर नगर पर जिलाध्यक्ष गौहर अली खान के अध्यक्षता में मनाई गई। बैठक को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष गौहर अली खान ने कहा कि इन दोनों महापुरुषों का जीवन दर्शन मानवता के लिए प्रेरणादायक है। कश्यप ऋषि एक वैदिक ऋषि थे। इनकी गणना सप्तर्षि गणों में की जाती थी। हिन्दू मान्यता अनुसार इनके वंशज ही सृष्टि के प्रसार में सहायक हुए तथा निषादराज निषादों के राजा का उपनाम है। वे ऋंगवेरपुर के राजा थे, उनका नाम गुह्य था। निषाद वंश के थे और उन्होंने ही वनवास काल में राम,सीता तथा लक्ष्मण को अपने नगर में रात्रि विश्राम का आश्रय दिया था, सुबह मर्मज्ञ केवटराज ने गंगा पार करवाया था। निषाद वंशिय आज भी इनकी पूजा करते है।
इस अवसर पर पूर्व मंत्री लक्ष्मीकांत उर्फ पप्पू निषाद, पूर्व जिलाध्यक्ष लोरिक यादव, वरिष्ठ नेता पप्पू छापड़िया, जिला उपाध्यक्ष के. डी. यादव, श्याम विश्वकर्मा, जिला कोषाध्यक्ष रामनाथ चौरसिया, जिला सचिव शैलेंद्र यादव, लालबहादुर यादव, फारूक खान, वि. अ. रमेशचन्द्र यादव, जिलाध्यक्ष मजदूर सभा बालकिशुन निषाद, वि.अ. मेहदावल महिला सभा प्रिया पाठक, ओमकार यादव, इसहाक अंसारी, संतोष दास पथिक, सर्वेश यादव, इफ्तेखार अहमद, अशोक यादव, रामभरोसे वारसी, राजेश यादव, प्रमोद पूर्वांचल, हाजिर अली, अब्दुल हफीज सहित तमाम नेता व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।