आल इण्डिया मजलिसे इत्तेहादुल मुस्लिमीन पार्टी ने जिला पंचायत वार्ड संख्या-23 नाथनगर त्रितीय से गौहर अली को प्रत्याशी घोषित किया
रिपोर्ट:- नसीम अंसारी

आल इण्डिया मजलिसे इत्तेहादुल मुस्लिमीन पार्टी खलीलाबाद कैम्प कार्यालय पर प्रदेश कार्यकारणी सदस्य इरशाद आलम, हकीकुल्लाह शाह, ने गौहर अली पुत्र स्व० हैदर अली को जिला – पंचायत वार्ड नं०-23 नाथनगर त्रितीय से प्रदेश अध्यक्ष हाजी शौकत अली के निर्देश पर प्रत्याशी घोषित किया नेता देव ने कहा कि सन्त कबीर नगर के जिला पंचायत की 11 सीटों पर प्रत्याशी घोषित हो चुके है। सभी प्रत्याशी भागीदारी संकल्प मोर्चा के संयुक्त प्रत्याशी होंगे। जिला पंचायत की शेष सीटों पर अतिशीघ्र प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर प्रत्याशियों की घोषणा की जाएगी। इस अवसर पर धनघटा विधान सभा के अध्यक्ष अब्दुल हफीज खान, ने कहा कि पार्टी जिला पंचायत की सभी सीटों पर जीत दर्ज करेगी। इस अवसर पर जिला महा सचिव मजहर अली, मेराज खान, महमूद अन्सारी, आदि पदाधिकारी उपस्थिति रहे।