पूर्व प्रधान चकदही संस्था अध्यक्ष रामनारायन चौरसिया ने ग्राम पंचायत चकदही एवं क्षेत्रवासियों को दी होली की बधाई

संतकबीरनगर / खलीलाबाद :- रंगोत्सव के महापर्व होली की पूर्व संध्या पर ग्राम पंचायत चकदही व क्षेत्रवासियों को अपने शुभकामना संदेश देते हुए प्रधान रामनारायन चौरसिया ने सभी के सुख एवं समृद्धि की कामना की है। उन्होंने कहा कि ‘होली रंगों का त्योहार है, होली वसंत का और समाज में सौहार्द का उत्सव होता है,यह उत्सव सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लेकर आये।‘‘होली की पूर्व संध्या पर उन्होंने क्षेत्रवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वासंती प्रकृति के अनुपम सौंदर्य में सामाजिक सौहार्द, समृद्धि, सहिष्णुता और समरसता का रंग मिलाकर सभी होली का आनन्द लें जिससे हमारी एकता और सद्भावना का रंग और प्रगाढ़ हो।उन्होंने कहा कि ‘‘होली का यह त्यौहार सभी के जीवन को खुशियों के रंग से सराबोर कर दे, मेरी ईश्वर से यही कामना है।रंगों व ख़ुशियों का यह महापर्व आप सभी के जीवन में सुख, शांति और सौभाग्य लाये।