संतकबीरनगर
थाना धर्मसिंहवा पुलिस द्वारा वाहन चेकिंग के दौरान 44 शीशी देशी शराब के साथ 01 अभियुक्त गिरफ्तार
त्यौहार होली व शब्बे बरात को सकुशल संपन्न करान हेतु थाना धर्मसिहंवा पुलिस ग्राम मेहदूपार में मौजूद थी कि जरिए मुखबिर खास सूचना मिली कि धर्मसिहंवा से एक बैगनार गाड़ी में अवैध देशी शराब लेकर जा रहा है इस सूचना पर थाना धर्मसिंहवा पुलिस मेहदूपार से अतरी नानकार की तरफ जाने वाले तिराही पर चेकिंग के दौरान बैगनार वाहन में 44 शीशी देशी शराब के साथ अभियुक्त रमाकांत मिश्रा पुत्र जमला मिश्रा निवासी अतरी नानकार थाना धर्मसिंहवा जनपद संतकबीरनगर को गिरफ्तार किया गया तथा वैगनार गाड़ी को मोटर वाहन अधिनियम 207 के तहत सीज कर थाना धर्मसिंहवा पर मु0अ0सं0 27/ 2021 धारा 60 आबाकारी अधिनियम पंजीकृत किया गया।
बरामदगी–
1- 44 शीशी अवैध देशी शराब
2- मारूती सुजकी बैगनार (रजिस्ट्रेशन नंबर HR 26 AN 8362)
गिरफ्तार करने वाले पुलिस बल का विवरण–
एच0सी0पी0 लक्ष्मीकांत तिवारी, हे0का0 राजनाथ यादव, हे0कां0 मोहदन चौधरी, हे0कां0 अशगर अली।