बसपा के तत्वाधान में एक दिवसीय समीक्षा बैठक का आयोजन…
अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष अशोक चौधरी हुए सम्मिलित,
संगठित रहो अखंड क्रियाशील बनो अपने जिम्मेदारियों का निर्वहन करो पार्टी को मजबूत बनाएं,
घनश्याम खरवार मुख्य सेक्टर प्रभारी बसपा,

संत कबीर नगर :- के के मिश्र:– बहुजन समाज पार्टी की जिला इकाई कार्यकारिणी के अध्यक्ष धर्मदेव प्रियदर्शी के आयोजन में स्थानीय होटल आशीर्वाद में बसपा का एक दिवसीय समीक्षा बैठक संपन्न हुआ मुख्य अतिथि के रूप में अकबरपुर के पूर्व सांसद तथा पूर्वांचल के मुख्य सेक्टर प्रभारी घनश्याम खरवार में अपने उद्बोधन में पार्टी कार्यकर्ताओं का हौसला बुलंद करते हुए बसपा के प्रमुख मान्यवर कांशी राम तथा पूर्व मुख्यमंत्री कुमारी बहन मायावती के विचारधाराओं तथा उनकी कृतियों की जानकारी अपने कार्यकर्ताओं को देते हुए खरबार ने कहा कि पार्टी हित को देखते हुए आप सभी लोगों का यह नैतिक दायित्व बनता है कि अपने आप में दबी पड़ी एक्स्ट्रा एनर्जी को जगाए तथा उसका इस्तेमाल करते हुए अखंड क्रियाशील बनकर आगामी आने वाले चुनाव में बसपा की जीत सुनिश्चित कराएं इस अवसर पर पूर्व छात्र संघ नेता व अध्यक्ष अशोक चौधरी द्वारा अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ बसपा का दामन पकड़ और आगामी जिला पंचायत की सीट के दावेदार में श्री चौधरी,
बसपा द्वारा आयोजित बैठक में जिला कार्यकारिणी के सदस्यों के साथ साथ बसपा के तमाम कार्यकर्ता वह वरिष्ठ लोग मौजूद रहे जैसे लालचंद यादव अशोक कुमार मौर्य हजारों कार्यकर्ताओं द्वारा एक दिवसीय प्रशिक्षण में भाग लिया गया ।