संतकबीरनगर
थाना बखिरा क्षेत्रान्तर्गत सर्राफा व्यापारी पर हुए गोलीकांड का पर्दाफाश, घटना में प्रयुक्त अवैध पिस्टल मय 03 अदद जिंदा कारतूस व 02 अदद हेल्मेट सहित मोटरसाइकिल बरामद, 04 अभियुक्त गिरफ्तार

दिनांक 08.03.2021 को थाना बखिरा क्षेत्र अन्तर्गत कम्हरिया के निकट सरयू नहर के पास मोटरसाइकिल सवार अज्ञात हमलावरों द्वारा तस्द्दुक हुसैन पुत्र वली मोहम्मद निवासी मलिकजोत थाना बखिरा जनपद संतकबीरनगर को गोली मारकर घायल कर दिया गया था जिसके संबन्ध में थाना बखिरा पर मु0अ0सं0 70 / 2021 धारा 307 / 398 भादवि बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया था । घटना के त्वरित अनावरण हेतु अपर पुलिस महानिदेशक गोरखपुर जोन तथा पुलिस महानिरीक्षक बस्ती परिक्षेत्र के मार्गदर्शन में पुलिस अधीक्षक डॉ कौस्तुभ द्वारा थाना बखिरा, एसओजी, स्वाट / सर्विलांस की संयुक्त टीम गठित कर सफल अनावरण हेतु निर्देशित किया गया था।
पुलिस अधीक्षक जनपद संत कबीर नगर डॉ कौस्तुभ के मार्गदर्शन, अपर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संतोष कुमार सिंह के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी मेहदावल रामप्रकाश के निकट पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक बखिरा रोहित प्रसाद व प्रभारी स्वाट उ0नि0 दीपक दूबे व सर्विलांस टीम की मदद से उक्त घटना को कारित करने वाले 04 अभियुक्तगण क्रमशः 1- अलीम 2- नूर आलम 3- मो0 साहिल उर्फ शाह मोहम्मद 4- बब्लू उर्फ इस्लाम को आज दिनांक 20.03.2021 को समय 9.30 बजे सरायवाली कब्रिस्तान के पास अलीम की मुर्गीफार्म लेडुआ-महुआ थाना क्षेत्र बखिरा से घटना में प्रयुक्त 01 अदद पिस्टल, 03 अदद जिंदा कारतूस ( .32 बोर ) के साथ गिरफ्तार कर अवैध शस्त्र के संबन्ध में थाना बखिरा पर मु0अ0सं0 87 / 21 धारा 3 / 25 (बनाम अलीम पुत्र रहमतउल्ला) पंजीकृत कर उक्त अभियुक्त को जेल भेजने की कार्यवाही की जा रही है। अभियुक्तगणों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल व 02 अदद हेल्मेट को बरामद किया गया है
(संवेदनशील अपराध के सफल अनावरण पर संतोष व्यक्त करते हुए पुलिस महानिरीक्षक बस्ती परिक्षेत्र बस्ती द्वारा अनावरण करने वाली टीम को 25000 रूपये व पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर द्वारा 25000 रूपये के पुरस्कार की घोषणा की गयी है ।)
गिरफ्तार अभियुक्तगणः-
1- अलीम पुत्र रहमतउल्ला निवासी बखिरा औघड़ टोला थाना बखिरा जनपद संतकबीरनगर।
2- नूर आलम पुत्र मंहगी उर्फ गयासुद्दीन निवासी बखिरा औघड़ टोला थाना बखिरा जनपद संतकबीरनगर।
3- मो0 साहिल उर्फ शाह मोहम्मद पुत्र मो0 मुस्तफा निवासी बखिरा सरकारी अस्पताल थाना बखिरा जनपद संतकबीरनगर।
4- बब्लू उर्फ इस्लाम पुत्र स्व0 मो0 अकरम निवासी मलिकजोत थाना बखिरा जनपद संतकबीरनगर।
बरामदगी का विवरण-
1- 01 अदद देशी पिस्टल
2- 03 अदद जिंदा कारतूस 32 बोर ।
3- घटना में प्रयुक्त 01 अदद मोटर साइकिल हीरो सुपर स्पेंडर बिना रजिस्ट्रेशन नंबर ।
4- घटना में प्रयुक्त 02 अदद हेल्मेट
घटना व बरामदगी के संबन्ध में पंजीकृत अभियोग-
1 – मु0अ0सं0 70 / 2021 धारा 307 /398 / 120 (बी) भादवि थाना बखिरा जनपद संतकबीरनगर।
2- मु0अ0सं0 87 / 2021 धारा 3 / 25 शस्त्र अधिनियम थाना बखिरा जनपद संतकबीरनगर।
आपराधिक इतिहासः-
अभियुक्त अलीम
1- मु0अ0सं0 144 / 12 धारा 364 (ए) भादवि थाना विकासनगर लखनऊ ।
2- मु0अ0सं0 145 / 12 धारा 3 / 25 शस्त्र अधिनियम थाना विकासनगर लखनऊ ।
3- मु0अ0सं0 06 / 13 धारा 3(1) यूपी गैंगेस्टर एक्ट थाना विकासनगर लखनऊ ।
4- मु0अ0सं0 412 / 12 धारा 406 भादवि थाना दुधारा जनपद संतकबीरनगर ।
5- मु0अ0सं0 87 / 21 धारा 3 / 25 शस्त्र अधिनियम थाना बखिरा जनपद संतकबीरनगर
अभियुक्त बब्लू उर्फ मो0 इस्लाम
1-मु0अ0सं0 1185 / 09 धारा 392 / 411 / 120 (बी) भादवि थाना बखिरा जनपद संतकबीरनगर ।
2-मु0अ0सं0 937 / 09 धारा 457 / 380 भादवि थाना दुधारा जनपद संतकबीरनगर ।
संक्षिप्त विवरण-
पूछताछ मे अभियुक्तगणों द्वारा बताया गया हम चारों लोगों ने मामा ज्वैलर्स गोइठहां बाजार के मालिक को लूटने की योजना बनायी थी । घटना के एक दिन पूर्व बब्लू उर्फ इस्लाम ( जो मामा ज्वैलर्ज के मालिक के गांव मलिकजोत का निवासी है) व मो0 साहिल उपरोक्त द्वारा रेकी किया गया था व तस्द्दुक के आने जाने के रास्ते की जानाकारी अलीम व नूर आलम को दी गयी थी । घटना के दिन (दिनांक 08.03.2021) को उपरोक्त बब्लू उर्फ इस्लाम द्वारा सूचना देने पर मो0 साहिल द्वारा गोइठहा बाजार पहुंचकर मामा ज्वैलर्स की रेकी की गयी जैसे ही तस्द्दुक गोइठहा बाजार से निकले तो उपरोक्त मो0 साहिल द्वारा निकले की सूचना रास्ते में पहले से ही तैयारी कर बैठे नूरआलम व अलीम को दी गयी जो बिना नंबर प्लेट की गाड़ी हीरो सुपर स्पेलंडर से रास्ते में पीछा करने लगे मोटर साइकिल को नूरआलम चला रहा था अलीम पीछे बैठा था दोनों हेल्मेट लगाये थे कम्हरिया से दुर्गजोत जाने वाले नहर के पास सून-सान स्थान देखकर मामा ज्वैलर्स का आभूषण लूटने के उद्देश्य से रोका गया वे नही रुके जिस पर मो0 अलीम ने द्वारा तस्द्दुक को गोली मार दिया गया जिससे वे मोटर साइकिल सहित वही पर गिर गये उसके बाद घबराकर हमलोग वहां से भाग कर मोटरसाइकिल को व पिस्टल को छुपा दिये हम लोगों पर किसी को शक न हो इसलिए अलीम द्वारा गोली लगने से घायल तस्द्दुक के साथ इलाज हेतु गोरखपुर चले गये। अलीम उपरोक्त एक शातिर किस्म का अपराधी है अपराध जगत में पहले से ही सक्रिय है इसके अपहरण गैंगेस्टर आदि घटनाओं का अभियोग पहले से ही पंजीकृत है । बब्लू उर्फ इस्लाम भी अपराध जगत मे सक्रिय रहा है जिसके ऊपर भी लूट, चोरी आदि जघन्य अपराधों में संलिप्त रहा है जिसमें पूर्व में जेल जा चुका है वर्तमान में बब्लू उर्फ इस्लाम थाना बखिरा का हिस्ट्रीशीटर भी है ।
गिरफ्तारी करने वाली टीमः-
1- थाना बखिरा- प्रभारी निरीक्षक थाना बखिरा रोहित प्रसाद, उ0नि0 रमेश यादव (प्रभारी चौकी दुर्गजोत), उ0नि0 राजाराम यादव (प्रभारी चौकी राजेडीहा), हे0कां0 देवेन्द्र यादव, कां0 मनीष यादव, का0 अनुराग गुप्ता, कां0 भूपेन्द्र दूबे, का0 रोहित कुमार ।
2- निरीक्षक सुरेन्द्र कुमार शर्मा प्रभारी एसओजी, हे0कां0 इन्द्रजीत यादव, हे0कां0 विनोद यादव, कां0 रमेश कुमार, कां0 अमित कुमार,
3- स्वाट टीम- उ0नि0 दीपक कुमार दूबे, का0 अभिषेक सिंह, का0 मुनीर अहमद, का0 मनोज कुशवाहा ।
4- सर्विलांस सेल- का0 प्रदीप कुशवाहा, का0 मनीष कुमार गुप्ता, का0 अमरजीत मौर्या, कां0 संदीप सिंह ।