गरीब की छीनी रोजी , पान की टंकी हुई जलकर राख

सन्त कबीर नगर – जी एल वेदांती:- बदनसीबो को गरीबी भी जीने नही देती है चाहे वो महलों की बस्ती मे रहे चाहे वो मलिन बस्ती मे रहे उसका दुर्भाग्य उसको इस कदर निचोड़ता है जैसे कोई धुले कपड़े का पानी निचोड़ता है । ऐसा ही हाल ग्राम पंचायत सुम्हा के गरीब संपत का है जिसके पान की टंकी को कोई गांव का शख्स ने जलाकर राख कर दिया ।
बता दे कि दुधारा थानांतर्गत ग्राम पंचायत सुम्हा निवासी संपत अपनी गरीबी को अपना भाग्य मानकर किसी तरह से भीखाडाड़ चौराहे पर एक पान की टंकी की व्यवस्था कर दो चार पैसे की कमाई के लिए पान बेचने लगा । लेकिन जैसे गरीबी को दो चार पैसे की बंदोबस्त भी गंवारा नही है किसी के द्वारा बीती रात मे टंकी को जला दिया गया । इस दरम्यान दुर्भाग्य का सितम इस कदर हुआ कि पूरी टंकी धूं – धूं कर जलकर राख हो गयी पर चौराहे पर सपरिवार रह रहे लोगो को पता भी नही चला कि चन्द कदमो की दूरी पर पान की टंकी जल रही है । गरीब संपत को सुबह पता चला कि पान की टंकी जलकर राख हो गयी । सूत्रो की माने तो नुकसान आकड़ा के साथ अज्ञात के खिलाफ थाने पर तहरीर दी गयी है गरीब संपत का मानना है कि गांव का कोई शख्स टंकी को फूंका है ।