भाजपा सरकार ने पिछले चार वर्षों में कोई काम नहीं किया – मुहम्मद अहमद
संत कबीर नगर / कुरैश अहमद सिद्दीकी

उत्तर प्रदेश की जनविरोधी भाजपा सरकार ने पिछले चार वर्षों में मात्र पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के द्बरा कराये गये विकास कार्यों का फीता काटा है-मुहम्मद अहमद

आज सुबह सुबह दुधारा पुलिस द्बरा गिरफ्तार किये गये जिला अध्यक्ष सपा गौहर अली खां,एवं जिला उपाधय्क्ष मुहम्मद अहमद।
श्री मुहम्मद अहमद ने गिरफतारी के बाद एक बयान जारी करते हुए उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार पर जम कर हमला बोला। उन्होने कहा कि।
क्या ये कहना जुर्म है कि उत्तर प्रदेश की बीजेपी सरकार ने पिछले चार साल में कोई काम नहीं किया,इस सरकार में महिलाओं का अपमान किया गया, युवा वर्ग को रोजगार से वंचित रखा गया, किसानों पर ज़ुल्म ज्यादती की गई, व्यापारी वर्ग को प्रताड़ित किया गया, रोजगार मांगने वाले युवाओं पर लाठीचार्ज किया गया।
विकास के नाम पर पिछले चार साल से समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा मुख्यमंत्री रहते हुए जो विकास योजना शुरू की गई थी उसी का फीता काटा गया जनपद संत कबीर नगर में ही बस्ती मेंहदावल करमैनी तमकुही राज्य मार्ग,टेमा सेमरियावां जगदीश पुर मार्ग,सेमरियावां में गेस्ट हाउस,सेमरियावां बलाक परिसर में कम्यूनिटी सेंटर, सहित धनघटा और मेंहदावल खलीलाबाद की कई परियोजनाएं इसका उदाहरण है जो बनी समाजवादी पार्टी की सरकार में और उसका उद्घाटन इस नाकारा सरकार के लोगों ने किया।
हम समाजवादी साथियों ने तय किया था कि इस नाकारा और जनविरोधी सरकार की ग़लत नीतियों का विरोध आज जिला मुख्यालय पर प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए पोल खोल कार्यक्रम आयोजित कर करेंगे।
परन्तु डरी सहमी और झूठ बोलने वाली हर मोर्चे पर विफल सरकार के इशारे पर समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष गौहर अली खान और समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष मुहम्मद अहमद यानी मुझे आज सुबह-सुबह हिरासत में लेकर दुधारा थाने में बिठा दिया गया जो घोर अलोकतांत्रिक कृत्य है मैं इसकी निंदा करता हूं। और सरकार और उसकी पुलिस को बताना चाहते हैं कि हर ज़ोर ज़ुल्म के टक्कर में संघर्ष हमारा नारा है।