पंचायत चुनाव में दमदारी से लग जायें युवा कार्यकर्ता – रामा यादव
संत कबीर नगर / कुरैश अहमद सिद्दीकी

समाजवादी पार्टी युवजन सभा की मासिक बैठक आज दिनांक 7 मार्च 2021 दिन रविवार को जिला समाजवादी पार्टी कार्यालय खलीलाबाद जनपद संत कबीर नगर पर जिलाध्यक्ष हरिप्रसाद “रामा यादव” के अध्यक्षता में की गयी।
बैठक का संचालन जिला महासचिव शमशाद अहमद खान ने किया।
बैठक में पंचायती चुनाव को लेकर चर्चा की गई।
बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष रामा यादव ने कहा कि पंचायत चुनाव में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता पूरी दमदारी और ताकत से लगकर ज्यादा से ज्यादा जिला पंचायत सदस्य जीता कर लाएं जिससे जिला पंचायत अध्यक्ष भी पार्टी का हो और जिला संगठन को मजबूती मिलें।
पंचायत चुनाव पर चर्चा करते हुए श्री यादव ने कहा कि 2022 के विधान सभा चुनाव को देखते हुए हम समाजवादी कार्यकर्ता आज ही से संगठित होकर लग जायें।
बैठक में,जिला उपाध्यक्ष विश्वा यादव, सरवरे आलम, जिला सचिव विनोद यादव, प्रभुनाथ यादव, जिला कोषाध्यक्ष महेन्द्र यादव, वि.अ. मेहदावल धर्मेंद्र यादव, निलेश चौधरी, राजन शुक्ला, विवेक चौहान, बब्लू भण्डारी, नकुल यादव, राज यादव, प्रेमचंद चौधरी, सुरेंद्र यादव, भोला चौधरी, परमेश पाण्डेय, मनोज चौहान, हरिश्चंद्र, गोविंद चौहान, राजेश यादव, गणेश निषाद, लक्ष्मीकांत, मोहम्मद सलमान, जाहिद अली, वीरेंद्र यादव, आसिम खान सहित तमाम नेता व कार्यकर्ता उपस्थित रहे