सैकड़ो सर्वजन आवाज पार्टी के पदाधिकारियों ने थामा आप का दामन
संत कबीर नगर / कुरैश अहमद सिद्दीकी

संतकबीरनगर- आम आदमी पार्टी,ने पंचायत व विधानसभा चुनावों की तैयारियां तेज कर दी हैं।
संत कबीर नगर में प्रदेश महिला अध्यक्षा श्रीमती नीलम यादव ने जिला पंचायत वार्ड नं० 03 से प्रत्याशी व पूर्व जिला सचिव सर्वजन आवाज पार्टी शुकरुल्लाह अंसारी को आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराते हुए अन्य पार्टियों के सैकड़ो कार्यकर्ताओ को आम आदमी पार्टी की सदस्यता दिलाई।
उन्होंने मेंहदावल विधानसभा के तुनियहवां चौराहा पर लोगो को संबोधित करते हुए कहा कि इस बार आम आदमी पार्टी उत्तर प्रदेश में जनता के विभिन्न जनहित मुद्दों पर चुनाव लड़ेगी।

आम आदमी पार्टी की पहली प्राथमिकता यहां की बदहाल शिक्षा व चिकित्सा व्यवस्था को सुदृढ करने की होगी।
जनपद भ्रमण करते हुए महिला प्रदेश अध्यक्षा ने जनपद मुख्यालय के प्राथमिक विद्यालय को देखा और उसकी जर्जर हालत को देखकर कहा कि यहां पर बच्चो की शिक्षा राम भरोसे ही है।
जर्जर हो चुकी इमारत, कमरों में बेंच पर बैठने की व्यवस्था न होना भी यहां की बदहाल स्थिति को बयां करता है।
जिलाध्यक्ष रमेश चंद्र यादव ने कहा कि दिल्ली की तर्ज पर उत्तर प्रदेश में भी आम आदमी पार्टी दमदारी से चुनाव लड़ेगी। इस बार का चुनाव जनहित के मुद्दों एवं प्रदेश में विकास पर आधारित होगा।
इसी क्रम में जिला महासचिव आलोक श्रीवास्तव ने कहा कि उत्तर प्रदेश की मुख्य समस्या यहां पर बदहाल हो चुकी सड़के, बंद पड़े उद्योग और बेरोजगारी है। आम आदमी पार्टी की सरकार आते ही बुजुर्गों को 5000₹ महीना तथा बेरोजगारों का भत्ता दूना कर यहां की गरीब एवं असहाय जनता को मजबूत कराने का काम किया जाएगा।
जिन लोगो ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की क्रमशः महबूब आलम, अवनीश राय, महफ़ूजर्रहमान, एखलाक अहमद, शोयेब अहमद, अजय कुमार, जलालुद्दीन, जकाउल्लाह, अब्दुल हकीम, बैतुल्लाह, अरविंद सिंह, कपिल देव, शाकिर अली, मुश्ताक, कांता राम, डब्लू तिवारी, अजीजुल्लाह, मेंहदी हसन, मोहम्मद जावेद, अतीक अहमद, हेलाल, शंभु नाथ, मेराज अशरफ, अतीक अहमद इत्यादि सैकड़ों लोगों ने आम आदमी पार्टी सदस्यता ग्रहण की की।
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष रमेश चंद्र यादव, आलोक श्रीवास्तव, प्रदेश सचिव संतोष दूबे, दुर्विजय यादव, बलवंत राय, तीरथ अग्रहरि, अमरपाल पांडेय, अनुराग जायसवाल, अजय नारायण दुबे, रमेश यादव, विनोद यादव इत्यादि सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहें।