इटावा
दिनांक 06.03.2021 को थाना सिविल लाइन क्षेत्रान्तर्गत ऋषभ कुमार पुत्र केशव सिंह निवासी कांशीराम कालोनी उम्र 18 वर्ष थाना सिविल द्वारा फॉसी लगाकर आत्महत्या कर ली गयी थी जिसे जिला अस्पताल ले जाया गया जहॉ डॉक्टरों द्वारा उसे मृत घोषित किया था ।
मृतक की मॉ श्रीमती राधा देवी द्वारा दिनांक 05.03.2021 को एक प्रार्थना पत्र दिया गया था जिसमें कि 08 लोगों द्वारा मृतक ऋषभ को मारने की धमकी दी गयी थी एवं थाना सिविल लाइन पर पंजीकृत मु0अ0सं0 46/21 में उ0नि0 सुबोध सहाय (थाना बकेवर) द्वारा राजनामा करने का दबाब बनाया जा रहा था !
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा द्वारा मृतक के परिजनों द्वारा उपनिरीक्षक पर लगाए गये आरोप के आधार पर विभागीय जांच की समाप्ति तक तत्काल प्रभाव से उ0नि सुबोध सहाय को पुलिस लाइन स्थानान्तरित किया गया है !
जिला अस्पताल में तोड़फोड़ के प्रकरण में थाना सिविल लाइन पर मु0अ0स0 79/21 धारा 147,323,504,332,353 भादवि अभियोग पंजीकृत किया गया है!