बाराबंकी
थाना कोतवाली नगर पुलिस ने चोरी के 1000/-रुपये सहित लगभग 30 लाख कीमती स्मैक के साथ 01 अभियुक्ता को किया गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक बाराबंकी के आदेशानुसार अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण में चोरों/लुटेरों एवं वांछितों के विरुद्ध चलाये गये अभियान के क्रम में दिनांक 13.08.19 को प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर के कुशल नेतृत्व में थाना कोतवाली पुलिस द्वारा विनीता श्रीवास्तव पत्नी के0सी0 श्रीवास्तव निवासी 512/148 छठी गली थाना निशातगंज जनपद लखनऊ की सूचना पर अभियुक्ता दिव्या पत्नी उदय निवासी टिक्कल टाना झोपड़ पट्टी औरंगाबाद महाराष्ट्र को बस स्टेशन थाना कोतवाली नगर को सुबह समय 10.35 पर गिरफ्तार किया गया । अभियुक्ता के कब्जे से चोरी के 1000/-रुपये जो (आज दिनांक 13.08.2019 को सुबह विनीता श्रीवास्तव के पर्श से चोरी की थी।) व 100 ग्राम स्मैक (लगभग 30 लाख कीमती) को बरामद किया गया। अभियुक्ता के विरुद्ध थाना कोतवाली नगर में मु.अ.सं. 727/19 धारा 379/411 भादवि0 व मु.अ.सं. 728/19 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया।
नाम पता गिरफ्तार अभियुक्ता
दिव्या पत्नी उदय निवासी टिक्कल टाना झोपड़ पट्टी औरंगाबाद महाराष्ट्र ।
गिरफ्तारी का स्थान व समय
दिनांक 13.08.19 को सुबह समय 10.35 पर बस स्टेशन थाना कोतवाली नगर को जनपद बाराबंकी।
बरामदगी
- 100 ग्राम स्मैक (लगभग 30 लाख कीमती) ।
- 1000/- रुपये नकद।
पुलिस टीम
- प्रभारी निरीक्षक धर्मेन्द्र सिंह रघुवंशी थाना कोतवाली नगर जनपद बाराबंकी।
- उ0नि0 रश्मि कुशवाहा थाना कोतवाली नगर जनपद बाराबंकी।
- उ0नि0 चांदनी सिंह थाना कोतवाली नगर जनपद बाराबंकी।
- म0का0 रीता गुप्ता, थाना कोतवाली नगर जनपद बाराबंकी।
