बाराबंकी
थाना बदोसराय पुलिस ने लगभग 08 लाख कीमती 26 ग्राम मारफीन के साथ 01 अभियुक्त को किया गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक बाराबंकी द्वारा अवैध तस्करों के विरुद्ध व अपराध के रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधिक्षक (उत्तरी) के दिशा-निर्देशन व क्षेत्राधिकारी फतेहपुर, बाराबंकी के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक बदोसराय पी.के.तिवारी के दिशा निर्देशन में गठित टीम द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर सिपाहिया मोड़ बहद बरौलिया थाना बदोसराय से दिनांक 13.08.2019 को समय 11.30 बजे 01 अभियुक्त भास्कर द्विवेदी पुत्र प्रेमप्रकाश द्विवेदी निवासी मीरापुर पट्टी थाना बदोसराय जनपद बाराबंकी को गिरफ्तार कर कब्जे से 26 ग्राम नाजायज मारफीन (कीमत लगभग 08 लाख) बरामद किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध थाना बदोसराय में मु0अ0सं0 176/19 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया।
नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त
भास्कर द्विवेदी पुत्र प्रेमप्रकाश द्विवेदी निवासी मीरापुर पट्टी थाना बदोसराय जनपद बाराबंकी ।
गिरफ्तारी का स्थान व समय
दिनांक 13.08.2019 को समय 11.30 बजे सिपाहिया मोड़ बहद बरौलिया थाना बदोसराय जनपद बाराबंकी।
बरामदगी
26 ग्राम नाजायज मारफीन (कीमत लगभग 08 लाख) ।
पुलिस टीम
- प्रभारी निरीक्षक बदोसराय श्री पी.के.तिवारी जनपद बाराबंकी।
- व0उ0नि0 रवीन्द्र यादव थाना बदोसराय जनपद बाराबंकी।
- उ0नि0 संजय कुमार वर्मा थाना बदोसराय जनपद बाराबंकी।
- का0 प्रशांत, का0 गौरव सिंह, का0 मनीष कुमार थाना बदोसराय जनपद बाराबंकी।