फ़ाइनल क्रिकेट मैच में फैजाबाद ने सेमरियावां को हराया
संत कबीर नगर / कुरैश अहमद सिद्दीकी
ग्यारह दिनों से चले रहे उजियार नाइट क्रिकेट टूर्नामेन्ट का हुआ समापन

सेमरियावां | ग्यारह दिनों से चल रहे शहीद मोहिबुल्लाह स्टेडियम सेमरियावां में उजियार दुक्की कैनवस बाल क्रिकेट टूर्नामेंट के फ़ाइनल मैच में फैजाबाद ने फ्यूचर स्टार कलब सेमरियावां की टीम को हराकर ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया!
फ्यूचर स्टार सेमरियावां ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का निर्णय लिया!बैटिंग करने उतरी फैजाबाद की टीम के ओपनर बल्लेबाज रितेश ने सात चौके की मदद से शानदार 32 रन बनाये वहीं मोती ने भी तीन चौके के साथ ताबड़तोड़ 16 रन बनाते हुए टीम को अच्छी शुरूआत दी! और फैजाबाद की टीम ने निर्धारित 6 ओवरों में एक विकेट खोकर 74 रन बनाए !

लक्ष्य का पीछा करने उतरी फ्यूचर स्टार सेमरियावां की टीम को फैजाबाद की टीम ने बेह्तरीन गेंदबाजी करते हुए रितेश ने पहले ही ओवर में मात्र 2 रन देकर दो विकेट झटक लिए तो वहीँ पुनीत ने भी 2 विकेट लिए
फ्यूचर स्टार सेमरियावां की टीम ने 6 ओवरों में 4 विकेट पर मात्र 30 रन ही बना सकी!
और फैजाबाद की टीम ने आसनी के साथ 44 रनों से मैच जीत लिया!
पुरस्कार वितरण अलहिदाया पब्लिक स्कूल एचआर अर्सी अहमद व दुर्गेश जसवाल ने विजेता वा उप विजेता टीमों को पुरस्कृत किया!
आयोजकों ने विजेता टीम को कैस बीस हजार व उप विजेता को दस हजार प्लस ट्राफी के साथ टूर्नामेंट मे शानदार प्रदर्शन करने वाले फ्यूचर स्टार के कप्तान जियाउद्दीन को पर्पल कैप व नाटिंघम शायर फैजाबाद के राजेश को आरेंज कैप का अवार्ड दिया गया।
बेस्ट दर्शक का अवार्ड युवा संघर्ष समिति के अध्यक्ष रिज़वान मुनीर की तरफ से तनवीर चौधरी को दिया गया।
खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाने के लिए ग्राउंड पे मौजूद सेमरियावां प्रधान पद के भावी प्रत्याशी जियाउद्दीन जिया, एजाज मुनीर शरफुद्दिन नदवी तनवीर चौधरी अफजल कर्खी अबुजर चौधरी आदि लोग मौजूद रहे