राजकीय बालिका इन्टर कॉलेज में लगातार मिशन शक्ति कार्यक्रम आयोजित – सोनिया
संत कबीर नगर / कुरैश अहमद सिद्दीकी

राजकीय कन्या इंटर कालेज खलीलाबाद में शासन के मंशानुरूप मिशन शक्ति कार्यक्रम आयोजित किया जाता हैं…

मिशन शक्ति कार्यक्रम के अंतर्गत
प्रार्थना सभा में बालिकाओं को विभिन्न क्षेत्रों में विशिष्ट कार्य/उत्कृष्ट योगदान देने वाली विभिन्न महिलाओं जैसे रानी लक्ष्मीबाई, झलकारी बाई ,सावित्रीबाई फुले, कादंबिनी
गांगुली, चंद्रमुखी बसु, बेगम जफर अली, दुर्गाबाई देशमुख, महादेवी वर्मा ,इंदिरा गांधी, सरोजनी नायडू,बेगम हजरत महल, पीटी उषा, सायना नेहवाल, पीवी सिंधु,
कर्णम मल्लेश्वरी, मायावती, किरण बेदी जैसी नारी शक्ति के जीवन चरित्र के बारे में बताया गया तथा इन से प्रेरणा लेकर जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया गया।
सिंधु का किनारा बदलेगा,
गंगा का किनारा बदलेगा,
कुछ हम बदलें ,कुछ तुम बदलो,
तभी तो सारा जमाना बदलेगा