संतकबीरनगर

अपर जिलाधिकारी सन्तकबीरनगर व अपर पुलिस अधीक्षक जनपद सन्तकबीरनगर द्वारा सर्किल मेंहदावल के थानों के उपनिरीक्षकों के साथ थाना मेंहदावल पर गोष्ठी का आयोजन

दिनांक 02.03.2021 को अपर जिलाधिकारी सन्तकबीरनगर मनोज कुमार सिंह व अपर पुलिस अधीक्षक सन्तकबीरनगर सन्तोष कुमार सिंह द्वारा थाना मेंहदावल सर्किल के थाना मेंहदावल, थाना बखिरा थाना धर्मसिंहवा पर नियुक्त चौकी प्रभारियों / बीट उपनिरीक्षकों के साथ आगामी पंचायत चुनाव व लम्बित विवेचनाओं के त्वरित निस्तारण हेतु थाना मेंहदावल पर गोष्ठी का आयोजन किया गया । अपर पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा महिला अपराधों सम्बन्धी लम्बित विवेचनाओं के शीध्र निस्तारण, पंचायत चुनाव के दृष्टिगत अपराध एवं अपराधियों पर नकेल कसने व अपराधों में कमी लाने जिससे भयमुक्त माहौल में चुनाव सम्पन्न कराया जा सके, प्रत्येक गांव में ग्राम सुरक्षा समितियो का पुनः गठन कर कार्यशील करने तथा थानास्तर पर सभ्रान्त महिलाओं की महिला सुरक्षा समिति बनाने, रिपोर्टिंग चौकियों के निर्माण करने व जनपदीय सीमा पर स्थित चौकियों / बाजारों / कस्बों में सीसीटीवी लगवाने हेतु बताया गया । गोष्ठी के दौरान प्रभारी निरीक्षक थाना मेंहदावल प्रदीप कुमार सिंह, प्रभारी निरीक्षक बखिरा रोहित प्रसाद, प्रभारी निरीक्षक थाना धर्मसिंहवा विनय कुमार पाठक सहित समस्त चौकी प्रभारी व बीट उपनिरीक्षकगण उपस्थित रहे ।