बाराबंकी
थाना फतेहपुर पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलते हुए 04 जुआरियों को किया गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक बाराबंकी के आदेशानुसार अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी हैदरगढ़ के पर्यवेक्षण में चोरों/लुटेरों एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये गये अभियान के क्रम में दिनांक 11.08.19 को थाना फतेहपुर पुलिस द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर काशीराम कालोनी के पास कर्बला, थाना फतेहपुर के पास सार्वजनिक स्थान पर हार जीत की बाजी लगाते समय अभियुक्तगण 01. हंसराज पुत्र रहमत अली निवासी ब्राह्मण टोला थाना फतेहपुर 02. मोनू पुत्र सियाराम निवासी मोहल्ला फैय्याजपुरा थाना फतेहपुर 03. राम मनोरथ पुत्र स्व0 बच्चू लाल निवासी मोहल्ला फैय्याजपुरा थाना फतेहपुर 04. सुरेश पुत्र रामगुलाम निवासी मोहल्ला पचघरा थाना फतेहपुर, जनपद बाराबंकी को समय 17:00 बजे गिरफ्तार कर अभियुक्तगण के कब्जे से 52 अदद ताश के पत्ते, मालफड़ में 800/-रुपये व जामातलाशी में 600/-रुपये बरामद किया गया । अभियुक्तगण के विरुद्ध थाना फतेहपुर में मु0अ0सं0- 326/19 धारा 13 जुआ अधिनियम पंजीकृत किया गया।
नाम पता गिरफ्तार अभियुक्तगण
- हंसराज पुत्र रहमत अली निवासी ब्राह्मण टोला कस्बा व थाना फतेहपुर, जनपद बाराबंकी।
- मोनू पुत्र सियाराम निवासी मोहल्ला फैय्याजपुरा कस्बा व थाना फतेहपुर, जनपद बाराबंकी।
- राम मनोरथ पुत्र स्व0 बच्चू लाल निवासी मोहल्ला फैय्याजपुरा कस्बा व थाना फतेहपुर, जनपद बाराबंकी।
- सुरेश पुत्र रामगुलाम निवासी मोहल्ला पचघरा कस्बा व थाना फतेहपुर, जनपद बाराबंकी।
गिरफ्तारी का स्थान व समय
दिनांक 11.08.2019 समय 17:00 बजे काशीराम कालोनी के पास कर्बला, कस्बा व थाना फतेहपुर, जनपद बाराबंकी।
बरामदगी
- 52 अदद ताश के पत्ते।
- मालफड़ 800/-रुपये।
- जामातलाशी 600/-रुपये।
पुलिस टीम
- उ0नि0 ध्यानेन्द्र प्रताप सिंह थाना फतेहपुर, जनपद बाराबंकी।
- का0 सुभाष चन्द्र, का अतुल, का0 अरुण थाना फतेहपुर, जनपद बाराबंकी।
