बाराबंकी
कोतवाली नगर पुलिस टीम द्वारा लगभग 10 लाख कीमती 2880 बोतल अवैध अग्रेजी शराब से लदा ट्रक व 10 लीटर की पीपिया में अपमिश्रण करने हेतु केमिकल बरामद
बाईट अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी)
पुलिस अधीक्षक बाराबंकी के आदेशानुसार वांछित अपराधियों/ अवैध शराब के निष्कर्षण व परिवहन करने वालों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में थाना कोतवाली नगर पुलिस टीम को दिनांक 11.08.2019 को शराब बरामदगी सूचना संकलन करते हुये एक बड़ी सफलता मिली । मुखबिर खास की सूचना पर प्रातः भेड़हा नाला पुलिया देवा रोड थाना कोतवाली नगर पर चेकिंग कर रही थी कि चेकिंग में मय माल(अवैध शराब) के पकड़े जाने के डर से पुलिस टीम से लगभग 100 मीटर पहले ही ट्रक नंम्बर-HR47D8863 का चालक ट्रक को खड़ी करके भाग गया। मौके से 2880 बोतल डबल ब्लू प्रीमियम ब्राण्ड विस्की (फार सेल हरियाणा), ट्रक नंम्बर-HR47D8863 (वास्तविक नम्बर-HR 46 D 8645) व 10 लीटर अपमिश्रण किये जाने हेतु केमिकल बरामद किया गया। गाड़ी की तलाशी लेने पर मिले पेपर से यह ज्ञात हुआ कि माल जितेन्द्र अत्री उर्फ लीला निवासी रोहिणी दिल्ली का है तथा ट्रक मालिक नवीन पुत्र जिले सिंह निवासी इस्माइला जनपद रोहतक (हरियाणा) के है। अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीमें रवाना है तथा उनकी गिरफ्तारी हेतु लगातार प्रयास किया जा रहा है। उक्त प्रकरण के सम्बन्ध में थाना कोतवाली नगर में मु0अ0सं0-719/19 धारा 60/63 आबकारी अधिनियम व 272/273/420/467/468/471 भादवि पंजीकृत किया गया।
गिरफ्तारी का स्थान व समय
दिनांक 11.08.2019 को प्रातः भेड़हा नाला पुलिस देवा रोड थाना कोतवाली नगर जनपद बाराबंकी।
बरामदगी
01- 2880 बोतल डबल ब्लू प्रीमियम ब्राण्ड विस्की (फार सेल हरियाणा) ।
02- ट्रक नंम्बर-HR47D8863 (वास्तविक नम्बर-HR 46 D 8645) ।
03- 10 लीटर अपमिश्रण किये जाने हेतु केमिकल ।
पुलिस टीम
- धर्मेन्द्र सिंह रघुवंशी प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर जनपद बाराबंकी।
- व0उ0नि0 सतीश कुमार थाना कोतवाली नगर जनपद बाराबंकी।
- उ0नि0 रवि कुमार सिंह चौकी प्रभारी मोहम्मदपुर थाना कोतवाली नगर जनपद बाराबंकी।
- हे0का0 राजेन्द्र, हे0का0 रंजीत सिंह थाना कोतवाली नगर जनपद बाराबंकी।
- का0 महेश प्रताप सिंह थाना कोतवाली नगर जनपद बाराबंकी।


