कांग्रेस पार्टी हमेशा देश के किसानों गरीबों मजदूरों बुनकरों व्यापारियों के साथ थी, है, और हमेशा रहेगी – इन्जीनियर नावेद खान
संत कबीर नगर / कुरैश अहमद सिद्दीकी

कांग्रेस पार्टी के युवा नेता नावेद खान ने केन्द्र और प्रदेश की भाजपा सरकारों पर हमला करते हुए कहा कि लगभग तीन महीने से चल रहे किसान आंदोलन पर सरकार पूरी तरह मौन धारण किए हुए है।
जबकि हाल यह है कि अब तक केन्द्र की भाजपा सरकार द्वारा किसान विरोधी कानूनों के खिलाफ आंदोलन करते हुए सैकड़ों किसान शहीद हो गये।
मगर सरकार अपनी ही बात पर कायम है कि कानून किसी भी कीमत खत्म नहीं होगा।
श्री नावेद खान ने आगे कहा कि देश के चंद पूजी पतियों को लाभ पहुंचाने के लिए यह किसान विरोधी बिल लाया गया है।
जिससे किसान अपनी जमीन पर पैदा करने वाले अनाज को ना अपनी मर्जी से पैदा कर सकें और ना बेच सकें यहाँ तक सरकार की मंशा यही है कि किसानों को अपने ही खेत में अपनी ही जमीन पर उद्योग पतियों के हाथों मजदूरी करने पर मजबूर होना पड़े।
उन्होंने किसान आंदोलन का हवाला देते हुए आगे कि सरकार में बैठे कुछ नेता और मंत्री किसान आंदोलन का हल निकालने के बजाये किसान आंदोलन कारियों के खिलाफ गलत सलत वाक्कियों का प्रयोग कर रहे हैं।
श्री नावेद खान ने आगे कहा कि केन्द्र की भाजपा सरकार को सोचना चाहिए कि जिस दिन से हमारे देश का अन्नदाता अनाज पैदा करना या अपनी फसलों को नष्ट करना शुरू कर देगा उसी दिन से देश और भी भुखमरी की कगार पर पहुंच जायेगा।
श्री नावेद ने सरकार से मांग करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी का एक सक्रिय कार्यकर्ता होने के नाते देश के किसानों के हित में हम पुनः मांग करते हैं कि सरकार अपना अड़ियल रवैया छोड़कर बनाये गये किसान विरोधी काले कानूनों को वापस ले।