संत रविदास जयन्ती पर अधिक से अधिक संख्या में शामिल हों नेता कार्यकर्ता – गौहर अली खां

संतकबीरनगर
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर एवं प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल के आह्वान पर
संत रविदास की जयन्ती कल दिनांक 27 फरवरी 2021 दिन शनिवार को दिन में 10 बजे से जिला समाजवादी पार्टी कार्यालय खलीलाबाद जनपद सन्त कबीर नगर पर जिलाध्यक्ष गौहर अली खान के अध्यक्षता में मनाई जाएगी।
जिस में जिला संगठन के समस्त पदाधिकारी,सांसद/पूर्व सांसद, विधायक/पूर्व विधायक, विधानसभा क्षेत्रों के पूर्व प्रत्याशी, विधानसभा अध्यक्ष,जिला पंचायत अध्यक्ष/पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष एवं जिला समस्त पंचायत सदस्य,समस्त ब्लाक प्रमुख/पूर्व ब्लाक प्रमुख ,फ्रंटल एवं प्रकोष्ठों के सभी पदाधिकारी, समस्त ब्लॉक अध्यक्ष,वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता से अनुरोध है कि समय से उपस्थित होने का कष्ट करें।