संतकबीरनगर

160 अदद नकली 500-500 रु0 (80,000 रु0 मूल्य) के नोट को बैंक में जमा करवाने गये अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार
थाना दुधारा पुलिस द्वारा दिनांक 25.02.2021 को भारतीय स्टेट बैंक बाघनगर थाना दुधारा के कैशियर की तहरीर के आधार पर मु0अ0 सं0 59/21 धारा 489(B) / 489(C) भा0द0वि0 के अन्तर्गत अभियुक्त अब्दुल हकीम पुत्र शब्बीर अहमद निवासी बाघनगर थाना दुधारा जनपद सन्तकबीरनगर को गिरफ्तार किया गया ।
विदित हो कि अभियुक्त दिनांक 25.02.2021 को भारतीय स्टेट बैंक की शाखा बाघनगर मे 500-500 मूल्य वर्ग के 160 नोटों ( 80,000रु0) को जमा करवाने के उद्देश्य से गया था, नोटों की गणना करते समय नकली होने के शक पर कैशियर भारतीय स्टेट बैंक द्वारा सभी नोटो को चेक करवाने हेतु एसबीआई ब्रान्च बस्ती भेजकर शार्टिंग मशीन से चेक करवाया गया, सभी 160 अदद नोट नकली निकले । जिसके उपरान्त वादी कैशियर एसबीआई ब्रान्च बाघनगर श्री रविकान्त द्वारा थाना स्थानीय पर तहरीर देकर अभियोग पंजीकृत कराया गया । उक्त अभियुक्त को गिरफ्तार करते हुए विधिक कार्यवाही व विवेचना की जा रही है ।