
सपा मनायेगी शिरोमणि गाडगे महाराज की 145 वीं जयन्ती
संत कबीर नगर / कुरैश अहमद सिद्दीकी

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर स्वच्छ भारत अभियान के महान उपासक संत शिरोमणि गाडगे महाराज की 145वीं जयंती कल दिनांक 23 फरवरी 2021 दिन मंगलवार को दिन में 10 बजे जिला समाजवादी पार्टी कार्यालय खलीलाबाद जनपद संत कबीर नगर पर* जिलाध्यक्ष गौहर अली खान की अध्यक्षता में मनाई जाएगी।
बाबा गाडगे का समाज सुधार आंदोलन सभी के लिए प्रेरणादायक है। उनका पूरा जीवन अंधविश्वास और कुरीतियों के विरोध में व्यतीत हुआ। उन्होंने शिक्षा, स्वच्छता और लोक शिक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण कार्य किया।
संत गाडगे निष्काम कर्मयोगी थे। उन्होंने महाराष्ट्र के कोने-कोने में अनेक धर्मशालाएं, गौशालाएं, विद्यालय, चिकित्सालय तथा छात्रावासों का निर्माण कराया। लेकिन अपने लिए एक कुटिया तक नहीं बनवाई।
जिसमें जिला संगठन के समस्त पदाधिकारी, सांसद/पूर्व सांसद, विधायक/पूर्व विधायक, विधानसभा क्षेत्रों के समस्त पूर्व प्रत्याशी,विधान सभाओं के विधानसभा अध्यक्ष, जिला पंचायत अध्यक्ष/पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष एवं जिला पंचायत सदस्य, ब्लाक प्रमुख/पूर्व ब्लाक प्रमुख फ्रंटल एवं प्रकोष्टों के सभी पदाधिकारी, समस्त ब्लॉक अध्यक्ष, समस्त वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं से समय से पहुंचने की अपील की गयी है है।