पेट्रोल डीजल रसोई गैस की बेतहाशा बढती हुई मूल्यवृद्धि को वापस लिया जाये तथा किसान विरोधी काले कानूनों को रद किया जाये – गौहर अली खां
संत कबीर नगर / कुरैश अहमद सिद्दीकी

समाजवादी पार्टी जनपद द्वारा आज दिनांक 22 फरवरी 2021 दिन सोमवार को जिलाधिकारी कार्यालय पर पहुंचकर राज्यपाल महोदया को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से जिलाध्यक्ष गौहर अली खान के नेतृत्व में दिया गया।
ज्ञापन में अपनी मांगों को लेकर निम्न बिंदुओं के माध्यम से महामहिम राज्यपाल महोदया को अवगत कराया गया।
1- पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस की बेतहाशा मूल्यवृद्धि को वापस लिया जाए।
2- किसानों के विरुद्ध लाया गया काला कानून वापस लिया जाए।
3- गन्ना किसानों का बकाया मूल्य का भुगतान तत्काल किया जाए।
4- महिलाओं के साथ छेड़खानी बलात्कार बच्चियों के साथ दुष्कर्म और हत्या एवं अपहरण की घटनाओं को रोका जाए।
5- छुट्टा पशुओं की समुचित व्यवस्था की जाए।
6- समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न बंद हो तथा उन पर लगाए गए मुकदमे वापस हो।
7- जनपद में हो रहे अपराधिक घटनाओं को रोका जाए।